फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In-laws accused of murder in the case of a married woman's death in Farrukhnagar

गुरुग्राम: विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों का ससुराल में हंगामा, दहेज हत्या और प्रताड़ना के लगाए आरोप

Wed, 14 Oct 2026 11:22 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 14 Oct 2026 11:22 AM IST
सार

मृत महिला के पिता ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में शिकायत दी है। हापुड़ जिले के पिलखुवा खेड़ा गांव निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी भावना (28) की शादी 16 दिसंबर 2023 को फर्रुखनगर निवासी गौतम शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उनसे 25 लाख रुपये मांग रहा था।

विज्ञापन
In-laws accused of murder in the case of a married woman's death in Farrukhnagar
भावना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के फर्रुखनगर में विवाहिता की मौत के बाद बुधवार सुबह उसके मायके वालों ने ससुराल में हंगामा कर दिया। उत्तर प्रदेश के हापुड़ से फर्रुखनगर पहुंचे मायके वालों को घर पर ताला लगा मिला। उन्होंने ताला तोड़कर घर में अंदर प्रवेश किया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बाद में उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी का शव अस्पताल में है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दामाद के भाई पर छेड़छाड़ व हत्या से जुड़े केस के लिए ससुराल पक्ष उनसे 25 लाख रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। आरोप लगाया कि ससुराल वाले उनके 10 माह के नाती को लेकर भाग गए हैं। 

विज्ञापन


मृत महिला के पिता ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में शिकायत दी है। हापुड़ जिले के पिलखुवा खेड़ा गांव निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी भावना (28) की शादी 16 दिसंबर 2023 को फर्रुखनगर निवासी गौतम शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उनसे 25 लाख रुपये मांग रहा था। गौतम शर्मा ने अपने ससुराल वालों को बताया था कि उसके भाई पर छेड़छाड़ व हत्या से जुड़ा मामला है, जिसके लिए 25 लाख रुपये चाहिए। वह अब तक 2.5 लाख रुपये दे चुके थे। भावना पिछले चार-पांच माह से मायके में रह रही थी और हाल ही में ससुराल लौटी थी। 
विज्ञापन


मृतका के पिता अनिल शर्मा ने आगे बताया कि 13 अक्तूबर की देर रात उनके दामाद गौतम शर्मा ने कॉल करके कहा कि भावना की मौत हो गई है, आ जाओ। इस सूचना पर विवाहिता के मायके वाले गुरुग्राम के फर्रुखनगर में पहुंचे। वहां पहुंचने पर भावना के ससुराल वालों के घर में ताला लटका मिला। इसके बाद उन्हें पता चला कि भावना का शव सेक्टर-88ए स्थित एक अस्पताल में रखा है। अब अस्पताल प्रबंधन उनसे बिल भुगतान के लिए 1.50 लाख रुपये मांग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ पहले मारपीट की गई। उसके गले पर गोल निशान बने हुए हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। गौतम व उसका परिवार भावना के शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया  है। वे भावना के 10 माह के मासूम बेटे को भी अपने साथ ले गए हैं। आरोप है कि भावना की शादी के समय उनसे झूठ बोला गया था। उन्हें अब जानकारी मिली है कि गौतम शर्मा की पहले भी शादी हो चुकी थी और उसकी पहली पत्नी के साथ भी इसी तरह की घटना हुई थी। उन्होंने मांग की है कि भावना की हत्या में शामिल उसके पति गौतम, ससुर बिजेंद्र, सास व देवर अंशु के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 


फर्रुखनगर थाना प्रभारी व इस्पेक्टर महावीर का कहना है कि मृत महिला के मायके वालों की शिकायत ले ली है। दहेज हत्या व प्रताड़ना की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की पुलिस द्वारा निष्पक्ष तरीके से जांच की जा रही है अैर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ व आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed