फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In Gurugram a traffic policeman saved life of a car driver by giving CPR

वर्दी वाला मसीहा: कार चला रहा युवक बीच रास्ते में हुआ बेहोश, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ऐसे बचाई जान; देखें Video

Tue, 05 Aug 2025 07:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 07:44 PM IST
सार

मंगलवार को जोनल अधिकारी मेदांता एएसआई कृष्ण कुमार दोपहर को अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। उन्होंने देखा कि सड़क पर एक गाड़ी झटके लेते हुए अचानक बंद हो गई। वह तुरंत ही गाड़ी के पास पहुंचे और देखा की चालक गाड़ी में बेहोशी की हालत में था।

विज्ञापन
In Gurugram a traffic policeman saved life of a car driver by giving CPR
सीपीआर देकर ट्रैफिक कर्मी ने बचाई ड्राइवर की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के पास मंगलवार को गाड़ी चला रहे एक युवक अचानक बेहोश होने लगा तो पास में ही मौजूद यातायात पुलिसकर्मी एएसआई ने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उनकी जान बचा ली। जब युवक की हालत में सुधार आया तो उनके भाई को सूचना दी गई और उनके भाई के पहुंचने तक युवक के पास मौजूद रहें। गाड़ी गुरुग्राम के मौजी वाला कुआं निवासी अजीत चला रहा था। एएसआई कृष्ण की तत्परता और समझदारी से एक युवक की जान बच सकी।

विज्ञापन
Trending Videos

बीच रास्ते बंद हो गई थी गाड़ी
मंगलवार को जोनल अधिकारी मेदांता एएसआई कृष्ण कुमार दोपहर को अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। उन्होंने देखा कि सड़क पर एक गाड़ी झटके लेते हुए अचानक बंद हो गई। वह तुरंत ही गाड़ी के पास पहुंचे और देखा की चालक गाड़ी में बेहोशी की हालत में था। उन्होंने तुरंत ही अपनी टीम के साथियों और वहां पर मौजूद राहगीरों की सहायता से उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और सड़क किनारे लेटा दिया। उन्होंने अजीत को सीपीआर देते हुए छाती को जोर जोर से दबाया। थोड़ी ही देर में उनके शरीर में गतिविधि होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने पहुंचकर एएसआई कृष्ण को कहा धन्यवाद
जब उनको होश आया तो उन्हें पानी पिलाकर वहीं पर बैठा दिया गया। इसी दौरान उनके मोबाइल पर उनके भाई को फोन आया। एएसआई कृष्ण ने फोन पर भाई को पूरी जानकारी देकर अपने पास बुलाया। भाई ने मौके पर पहुंचकर कहा कि वह अपने भाई को उपचार करा लेंगे। उन्होंने एएसआई कृष्ण कुमार को भाई की जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed