फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In a recruitment, three real brothers made a record by becoming government teachers.

Gurugram News: एक भर्ती में तीन सगे भाइयों ने सरकारी शिक्षक बनकर बनाया रिकॉर्ड

Sat, 27 Jul 2024 11:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 27 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
In a recruitment, three real brothers made a record by becoming government teachers.
शनिवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया टीजीटी का परिणाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीनगीना।। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शनिवार को जारी किए गए परिणाम में तीन सगे भाइयों ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) बनने का रिकॉर्ड बनाया है। उनके इस काम ने हर किसी को दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया है। हरियाणा ही नहीं बल्कि देश में यह पहला मौका है, जब किसी एक भर्ती में एक जैसे पद पर तीन सगे भाई सरकारी नौकरी में शिक्षक लगे हो। माना जा रहा है कि यह करनामा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है।
हम बात कर रहे हैं देश के सबसे पिछड़े जिले नूंह की। यहां नगीना-फिरोजपुर झिरका सीमा पर एक गांव है साकरस। इस गांव के किसान हाजी शहाबुद्दीन के बड़े बेटे मोहम्मद अरशद, दूसरे बेटे मोहम्मद इरशाद व तीसरे नंबर के बेटे इरफान खान ने गांव साकरस के सरकारी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा के बाद गांव के ही मोहम्मदिया हाईस्कूल से दसवीं तथा दयानंद सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका से 12वीं कक्षा पास की। आगे की पढ़ाई उन्होंने विभिन्न महाविद्यालयों से की।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा साल 2023 में मेवात कैडर के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इस साल मई और जून में कुछ जरूरी प्रक्रिया के बाद 27 जुलाई को जारी भर्ती परिणाम में मोहम्मद अरशद का प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक उर्दू, मोहम्मद इरशाद व इरफान खान का प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक सामाजिक विज्ञान के रूप में चयन हुआ है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सूची में मोहम्मद अरशद 2232000146, मोहम्मद इरशाद 2234001126 और इरफान खान 2234000649 रोल नंबर पर परिणाम दर्ज है। तीन सगे भाइयों में से दो मोहम्मद अरशद व इरफान खान कोचिंग ले रहे हैं। जबकि मोहम्मद इरशाद गांव साकरस के स्कूल में क्लर्क के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान हाजी सहाबुद्दीन ने बताया कि उनके सात बच्चे हैं, जिनमें से तीन लड़कियां और चार लड़के हैं। आज मेवात कैडर शिक्षक की सूची में मेरे लड़के एक साथ सरकारी शिक्षक बने हैं। इससे बड़ी मेरे लिए कोई खुशी की बात नहीं हो सकती है और चौथे नंबर का बेटा भी शिक्षक बनने के लिए तैयारी में जुटा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सूची में टीजीटी के पद पर चयनित मोहम्मद अरशद बताते हैं कि हमारी कई साल से तैयारी थी लेकिन भर्ती नहीं हुई। अब भर्ती हुई है तो तीनों भाई एक ही भर्ती में सिलेक्ट हो गए हैं। मैं तो 2019 से गांव के ही स्कूल में क्लर्क हूं।

00
यह देश दुनिया के लिए बड़ा कारनामा है। किसी एक भर्ती में एक जैसे पद पर कभी तीन सगे भाई सरकारी नौकरी में नहीं लगे। ये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा। सबसे ज्यादा खुशी मुझे है क्योंकि मेरे गांव के हाजी सहाबुद्दीन के तीन बेटों ने टीजीटी बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
- फजरूद्दीन बेसर, गांव साकरस के पूर्व सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed