फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Immediate help will now be available during journeys; six roads to be developed as models.

Gurugram News: अब सफर में तुरंत मिलेगी मदद, छह सड़कें बनेंगी मॉडल

Tue, 01 Sep 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Immediate help will now be available during journeys; six roads to be developed as models.
जीएमडीए हर सड़क पर लगाएगा वीएमडी, पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम, इमरजेंसी कॉल प्वाइंट
विज्ञापन

नंबर गेम - 07 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए छह प्रमुख सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इन मार्गों पर पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले यानी वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (वीएमडी) और इमरजेंसी कॉल प्वाइंट लगाने की योजना पर काम कर रहा है। इन्हें लगने से सफर में आपात स्थिति होने पर तुरंत मदद मिल सकेगी। इस पर सात करोड़ रुपये खर्च अनुमानित है।
जीएमडीए यातायात पुलिस के साथ मिलकर पहले चरण में इन छह सड़कों को मॉडल रोड के तौर पर विकसित कर रहा है। इसका उद्देश्य वाहन चालकों में यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग की आदत को बढ़ावा देने के साथ पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है। मॉडल रोड के लिए एमजी रोड (इफ्को चौक से सिकंदरपुर तक), हैमिल्टन कोर्ट रोड, व्यापार केंद्र रोड, अतुल कटारिया चौक से सेक्टर-29 सिग्नेचर टावर रोड, सिग्नेचर टावर से मिलेनियम सिटी सेंटर रोड और मेदांता रोड को चुना गया है।
विज्ञापन

सुव्यवस्थित पैदल पार पथ भी बनेंगे
इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए स्पष्ट लेन मार्किंग, सुव्यवस्थित पैदल पार पथ, ट्रैफिक सिग्नलों का अनुकूलन और जरूरत के अनुसार पैदल यात्री सिग्नल लगाए जाएंगे। इसके अलावा वाहनों और पैदल यात्रियों के सुरक्षित क्रॉसिंग के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने इस संबंध में यातायात पुलिस और मोबिलिटी डिवीजन के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें शहर की चुनिंदा सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई थी। अब अधिकारी योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई
मॉडल रोड पर मुख्य कैरिजवे पर यातायात का दबाव कम करने के लिए सर्विस रोड के बेहतर इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, ताकि यातायात का संचालन निर्बाध और अनुशासित तरीके से हो सके। इन मार्गों पर डिजिटल और सूचनात्मक रोड साइनज लगाए जाएंगे। इसके अलावा बोलार्ड, सेफ्टी बैरियर और रोड स्टड्स लगाए जाएंगे। रात में सड़क की दृश्यता बेहतर करने के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। यातायात नियंत्रण, जागरूकता और आपातकालीन संचार के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम स्थापित और ई-चालान समेत अन्य के इंतजाम होंगे।

वीएमडी पर मिलेगी ट्रैफिक की जानकारी
वीएमडी स्क्रीन के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात की स्थिति, एयर क्वालिटी इंडेक्स और अन्य जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन डिस्प्ले को जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से संचालित किया जाएगा। इससे जरूरत के अनुसार वाहन चालकों को रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट और महत्वपूर्ण संदेश दिए जा सकेंगे।

-------------------
इमरजेंसी कॉल प्वाइंट
छह सड़कों पर प्रमुख जगहों पर इमरजेंसी कॉल प्वाइंट लगाने की योजना है। किसी भी आपात स्थिति में व्यक्ति बटन दबाकर पुलिस से तुरंत संपर्क कर सकेगा। यह पूरा सिस्टम जीएमडीए के कमांड सेंटर से जुड़ा रहेगा। इस सिस्टम भीड़भाड़ वाली जगहों, कॉरपोरेट बिल्डिंग, मॉल समेत अन्य चौक-चौराहों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed