फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Imams agreed to offer Namaz at 20 places in gurugram

गुरुग्राम : इमामों ने 20 स्थानों पर नमाज अदा करने पर जताई सहमति

Wed, 10 Nov 2021 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Nov 2021 06:06 AM IST
सार

सार्वजनिक जगहों पर नमाज के विरोध में गुरुग्राम इमाम संगठन ने की उपायुक्त से मुलाकात। 

विज्ञापन
Imams agreed to offer Namaz at 20 places in gurugram
20 इमामों ने गुरुग्राम इमाम संगठन के बैनर तले उपायुक्त से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सार्वजनिक जगहों पर जुमे की नमाज के विरोध के मामले में मंगलवार को शहर में अलग-अलग जगहों पर नमाज अदा करने वाले 20 इमामों ने गुरुग्राम इमाम संगठन के बैनर तले उपायुक्त से मुलाकात की। प्रशासन द्वारा तीन नवंबर को 37 की बजाय 20 जगहों पर ही नमाज पढ़ने की अनुमति पर रजामंदी जताई। वहीं, इसे लेकर विरोध कर रहे समुदाय के ही कुछ लोगों को अमन नपसंद बताया। डीसी को ज्ञापन सौंप ऐसे लोगों लोगों के मनसूबे को सफल न होने देने के लिए नजर बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग से गुरुग्राम इमाम संगठन में शामिल हुए सभी 20 इमाम मिलने पहुंचे। सभी ने एक स्वर में कहा कि विगत तीन नवंबर को प्रशासन, समुदायों के प्रतिनिधियों द्वारा जुमे की नमाज के लिए जिन 20 स्थानों पर रजामंदी हुई है, वह उन्हें सहर्ष स्वीकार हैं। वह इस मामले को लेकर अब और विवाद नहीं चाहते। संगठन के सदर मौलाना मोहम्मद शमून कासफी ने कहा कि शहर में हजारों लोग उनके पीछे नमाज पढ़ते हैं, इसलिए इस मसले पर उनका पक्ष महत्व रखता है। 
विज्ञापन


प्रशासन को इसी पर गौर करना चाहिए। नमाज के स्थानों को लेकर जो लोग विवाद पैदा करना चाहते हैं, उनको नमाज नहीं बल्कि अपनी राजनीति चमकाने की चिंता है। मौके पर मौजूद रहे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक खुर्शीद राजाका ने कहा कि गुरुग्राम इमाम संगठन की पहल सराहनीय है और जिला उपायुक्त ने भी इसकी प्रशंसा की है। इससे भाईचारा व शहर में अमन कायम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


37 जगहों पर मांग कर चुकी है गुरुग्राम मुस्लिम काउंसिल
जुमे की नमाज के मसले पर सोमवार को जिला उपायुक्त से मिले गुुरुग्राम मुस्लिम काउंसिल के सदस्य प्रशासन से 2018 में तय सभी 37 स्थानों पर अनुमति बहाल करने की मांग कर चुकी है। कम जगहों पर राजी समुदाय के लोगों को काउंसिल द्वारा शहर से बाहरी बताया गया था, वहीं समुदाय की भावनाओं की कद्र न करने का आरोप लगाया गया था। काउंसिल के सदस्य अल्ताफ अहमद ने यह भी मांग की थी कि आबादी को देखते हुए शहर में नमाज के स्थलों को भविष्य में बढ़ाने पर विचार किया जाए न कि इन्हें घटाने पर।


भारत माता की जय के नारे लगाए
जिला उपायुक्त से मुलाकात के बाद बाहर आए इमाम काफी खुश नजर आए। उन्होंने भारत माता की जय व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं, पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। इमामों ने कहा कि किसी भी धर्म की प्रार्थना से पहले शहर की शांति व अमन पहले जरूरी है। स्थलों को लेकर भविष्य में भी अगर कोई विवाद होगा तो दोनों तरफ के लोग आपस में मिलकर इसे निपटा लेंगे। यहां संगठन के नायब सदर कारी मोहम्मद आरिफ, सचिव मौलाना जुनैद मोईनी, सह सचिव मौलाना मोहम्मद अरशद मिफ्ताही, खजांची मौला मौलाना मोहम्मद ताहिर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed