फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal occupation removed from two acres of land

फिर चला एचएसवीपी का पीला पंजा, दो एकड़ जमीन कराई कब्जा मुक्त

Mon, 04 Oct 2021 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation removed from two acres of land
गुरुग्राम। शहर में अपनी जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सक्रिय हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ( एचएसवीपी) की इन्फोर्समेंट टीम ने सोमवार को सेक्टर-9 स्थित अपनी दो एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया। विभाग की ओर से यहां स्कूल बनाने का प्लान है, लेकिन इस पर दो सौ से ज्यादा कच्चे मकान व झुग्गियां बनाकर कब्जा कर लिया गया था। सभी अवैध कब्जों को तोड़फोड़ कर हटा दिया गया।
विज्ञापन

विभाग के जेई संदीप लोट के नेतृत्व में साइट पर पहुंची दो जेसीबी से तीन घंटे में टीम ने 200 से ज्यादा कच्चे मकान व झुग्गियों को तोड़फोड़ कर हटा दिया। संदीप लोट ने बताया कि सेक्टर-9 की इस जमीन का करीब 20 साल पहले अधिग्रहण किया जा चुका है। इस पर सेक्टर ले-आउट प्लान के मुताबिक स्कूल के निर्माण का प्लान है। कुछ साल पहले इसके ऊपर अवैध निर्माण हो गए। अब जमीन को अतिक्रमणमुक्त करवा दिया गया है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट भूमि अधिग्रहण विभाग के नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह, जेई ललित हंस, आनंद प्रकाश, पंकज वर्मा, ओम सिंह, सेक्टर-9 पुलिस स्टेशन एसएचओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बंजारा मार्केट में भी पहुंची टीम, नहीं मिला पुलिस बल:
विभाग की सर्कल दो की टीम भी सोमवार को सेक्टर-56 में विभाग की जमीन पर बनी बंजारा मार्केट को हटाने के लिए पहुंची थी। विभाग की ओर से आई दो जेसीबी मशीन शाम तक यहां खड़ी रहीं, लेकिन विभाग को यहां तोड़फोड़ करने के लिए देर शाम तक पुलिस बल नहीं मिला। टीम द्वारा दुकानदारों से दोपहर शाम दो बजे तक दुकानों को खुद ही हटाने के लिए कहा गया था। विभाग की कार्रवाई के डर से दुुकानदारों में पूरे दिन खलबली तो मची रही, लेकिन किसी ने भी अपना सामान नहीं हटाया। यहां रह रहे अधिकतर राजस्थान मूल दुकानदारों का कहना है कि उन्हें यहां से अभी न हटाया जाए। वह परिवार को लेकर कहां जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed