{"_id":"68cda8ba9ab28a2f39039866","slug":"illegal-constructions-on-government-land-in-bajghera-area-demolished-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-67701-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बजघेड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माण किए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बजघेड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माण किए ध्वस्त
विज्ञापन
बजघेड़ा फ्लाईओवर के समीप अवैध वाणिज्यिक निर्माण को भी गिराया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के ज़ोन-2 में एनफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को गांव बजघेड़ा क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। साथ ही, बजघेड़ा फ्लाईओवर के समीप एक अवैध वाणिज्यिक निर्माण को भी गिरा दिया गया।
सहायक अभियंता यतेन्द्र तंवर ने बताया कि यह कार्रवाई निगम की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता के साथ कनिष्ठ अभियंता प्रदीप वर्मा व टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो और अभियान सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माण करने वालों पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अवैध निर्माण से बचें अन्यथा उन्हें भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।