फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal construction demolished in Golf Course Road and Saraswati Kunj

गोल्फ कोर्स रोड और सरस्वती कुंज में अवैध निर्माण ध्वस्त

Wed, 19 Jan 2022 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished in Golf Course Road and Saraswati Kunj
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा बुधवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर अवैध निर्माण ध्वस्त करने और सील किए जाने की कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा संबंधित को भविष्य में फिर से अवैध कब्जा आदि नहीं करने के संबंध में नोटिस भी दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को कार्रवाई के दौरान डीटीपी (प्रवर्तन) आरएस बाठ टीम के साथ स्वयं मौजूद थे। टीम ने गोल्फ कोर्स रोड पर पाया कि बाबा रेस्टोरेंट ने अतिक्रमण कर रखा है। उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा सरस्वती कुंज में आवासीय प्लॉटों में व्यावसायिक गतिविधियां चलती पाई गईं। यहां पर रेस्टोरेंट, कारों के शोरूम, कार पॉलिशिंग शोरूम, फूड कोर्ट, ढाबा आदि संचालित हो रहे थे। ऐसी 10 संपत्तियों को सील कर दिया गया। साथ ही सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया। डीटीपी प्रवर्तन आरएस बाठ ने बताया कि जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने टास्क फोर्स की बैठक में सरस्वती कुंज में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण आदि के संबंध में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। जिसके बाद बुधवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed