फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal colony destroyed and four shops demolished in Manesar

मानेसर में अवैध कालोनी और चार दुकानें ध्वस्त कीं

Wed, 05 Jan 2022 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Illegal colony destroyed and four shops demolished in Manesar
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के जिला नियोजन कार्यालय ने आईएमटी मानेसर के पास बुधवार को गांव बासकुसला में 10 एकड़ व्यावसायिक जमीन में अवैध रूप से कट रही कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एक एकड़ की अन्य कॉलोनी पर भी यह कार्रवाई की गई और वहां पर चार निर्माणाधीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान आरोपी पक्ष की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। टीम ने 20 दुकानों के साथ ही 50 डीपीसी तक आ गए निर्माण को गिरा दिया। आरोपियों के खिलाफ विभाग की ओर से रिपोर्ट पहले ही दर्ज करा दी गई थी। जिला नियोजन विभाग को सूचना मिली थी कि बासकुसला गांव में व्यावसायिक भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है। विभाग ने अपनी जांच में पाया कि बिना अनुमति और स्थापित प्रक्रिया का अनुसरण किए बिना ही कॉलोनी का काम किया जा रहा है। इसके अलावा स्वीकृत भू उपयोग के विरुद्ध अलग प्रयोजन के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके बाद विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। बुधवार को विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर 20 दुकानों के अलावा, कॉलोनी में बनाई जा रही सड़क, सीवर लाइन, दीवारों पर डीपीसी आदि के कार्य को ध्वस्त कर दिया। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस के 100 से अधिक जवान, विभाग के अवर अभियंता आनंद सहित अन्य लोग मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed