{"_id":"6581f2a2ae704fea5a0a5dcb","slug":"illegal-colony-being-established-on-three-acres-was-demolished-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-21506-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीन एकड़ में बसाई जा रही अवैध कालोनी ध्वस्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीन एकड़ में बसाई जा रही अवैध कालोनी ध्वस्त की
विज्ञापन
पुलिस बल रहा मौजूद, आसपास के गांवों के लोग हुए इकट्ठे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग के दस्ते ने मंगलवार को तीन एकड़ में बसाई जा रही एक अवैध कालोनी को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान आठ डीपीसी व कालोनी के लिए निर्मित सड़क नेटवर्क को भी उखाड़ दिया गया। लोगों के विरोध को देखते हुए यहां भारी पुलिस बल का इंतजाम किया गया था।
पुलिस स्टेशन सदर सोहना के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सिलानी गांव में यह कार्रवाई की गई। यहां बिना अनुमति अवैध रूप से कालोनी काटी जा रही थी। टीम ने आठ डीपीसी व कालोनी के लिए बनाए गए पूरे रोड नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। देर तक चली इस कार्रवाई को देखने के लिए गांव व आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। हालांकि पुलिस बल को देखते हुए किसी भी तरह का कोई विरोध प्रर्दशन नहीं हो सका।
इस कार्रवाई के दौरान जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। इस अवसर पर डीटीपीई बिनेश कुमार, एफटी शुभम शर्मा व जेई मनोज कुमार सहित बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।