फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If the infection caught the pace, then the struggle for Kovid investigation also increased

संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार तो कोविड जांच के लिए भी बढ़ी जद्दोजहद

Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
If the infection caught the pace, then the struggle for Kovid investigation also increased
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के रफ्तार पकड़ते ही अब निजी संस्थानों, कार्यालयों व यात्रा संबंधी कार्यों में कोविड जांच रिपोर्ट की मांग भी बढ़ गई है। नतीजा यह है कि अब सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में सिर्फ कोविड जांच के लिए ही लोग आ रहे हैं। ये डॉक्टर से परामर्श पर्ची पर अनिवार्य रूप से कोविड जांच के लिए लिखने को कह रहे हैं। डॉक्टर भी मरीजों की समस्या को देखते हुए कोविड जांच के लिए लिख रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नवीन ने बताया कि संक्रमण बढ़ने के साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या तो बढ़ी ही है, साथ ही मरीज अनिवार्य रूप से परामर्श पर्ची पर कोविड जांच के लिए लिखने को बोलते हैं। इसके लिए कई बार मरीज कोविड जांच रिपोर्ट के संबंध में अपनी जरूरत व मजबूरियां भी बताते हैं। ऐसे में ओपीडी के डॉक्टर भी कोविड जांच के लिए लिख देते हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना 20-25 ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिनकी परामर्श पर्ची पर कोविड जांच के लिए लिखा जा रहा है। इसके अलावा लक्षणों के आधार पर कई लोगों को अलग से परामर्श पर्ची पर डॉक्टर कोविड जांच के लिए लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed