{"_id":"6193ecf8afdb2b5f653db305","slug":"if-constructed-the-house-will-be-sealed-dtpe-formed-a-team-gurgaon-news-noi616186224","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण किया तो मकान होगा सील, डीटीपीई ने बनाई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण किया तो मकान होगा सील, डीटीपीई ने बनाई टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। शहर और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) विभाग ने भी अपने स्तर पर कदम उठाया है। शहर की कॉलोनियों में मकानों में निर्माण कार्य को रोका जा सके, इसके लिए पांच जेई के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाई गई हैं। जोकि निर्माण कार्य चलता मिलने पर मकान को मौके पर ही सील करेगी।
डीटीपीई आरएस बाठ ने बिल्डर्स और अन्य विभागों को नोटिस जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली व एनसीआर के गुरुग्राम सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। इसमें सभी तरह के निर्माण कार्यों को भी रोके जाने का प्रावधान है। इसे देखते हुए शहर में कॉलोनियों में मकानों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी मकान या अन्य इमारत में आदेश की अवधि तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। सभी क्षेत्रों में नजर रखी जा सके इसके लिए पांच जेई के नेतृत्व में बनाई गई पांच टीमों को अलग-अलग इलाकों का दायित्व दिया गया है।
ये हैं टीम और इनके इलाके:
सुशांत लोक-वन, डीएलएफ फेज-तीन, पांच, साउथ सिटी-वन, मालिबू टाउन, सुशांत लोक-तीन में जेई आकाश राव की टीम, पालम विहार, एमेस्टोरिया सेक्टर-102, 102ए, एक्सपीरियन, सनसिटी में जेई बसंत कुमार की टीम, मेफील्ड गार्डन, एड्री सिटी, ग्रीनवुड सिटी, डीएलएफ फेज-वन, साउथ सिटी-दो में जेई अंकुर की टीम, वाटिका इंडिया नेक्स्ट, कंट्री वाइड प्रमोटर्स सेक्टर-70, 70ए आदि में जेई आनंद की टीम व अंसल ऐसेेनेसिया, वरसालिया, मारबेला, डीएलएफ फेज-दो आदि में जेई अनिल कुमार की टीम निरीक्षण करेगी।