फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If a little more water is filled then the power system will get disrupted

Gurugram News: जरा सा पानी और भरा तो बिगड़ जाएगी बिजली व्यवस्था

Sun, 07 Sep 2025 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
If a little more water is filled then the power system will get disrupted
दौलताबाद सबस्टेशन में भरा पानी, शहर में 550 मेगावाट बिजली की करता है आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नजफगढ़ ड्रेन का बढ़ा हुआ पानी एचवीपीएन के दौलताबाद स्थित 400 /220 केवीए के सबस्टेशन में घुस आया है। करीब दो फुट पानी सबस्टेशन के भीतर चला गया है। हालांकि, इससे शहर में अभी तक बिजली आपूर्ति में बाधा की स्थिति नहीं आई है लेकिन अगर यहां और पानी भरा तो गुरुग्राम के अलावा बहादुरगढ़ और रोहतक की बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। इस सबस्टेशन से शहर में 550 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती है।

द्वारका एक्सप्रेस वे की सोसाइटियों, सेक्टर-99 से लेकर 115 तक के गांवों, राजेंद्र पार्क, सूरत नगर आदि रेलवे स्टेशन के पास की कॉलोनियों में इस सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति होती है। ऐसा कह सकते हैं कि करीब आधा शहर दौलताबाद सबस्टेशन से बिजली प्राप्त करता है। पालम विहार के एसडीओ विक्रम सिंह परमार ने बताया कि सबस्टेशन से लगातार पंप के सहारे पानी निकाला जा रहा है। सबस्टेशन को किनारे में बोरिया लगाकर आइसोलेट कर दिया गया है मगर पानी निकालकर फेंके कहां यह समस्या बनी हुई है। सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर चार फुट की ऊंचाई पर होते हैं। पानी दो फुट तक ही था, इसलिए बिजली उपकरणों पर कोई असर नहीं पड़ा है। सबस्टेशन में एचवीपीएन के एसएसई प्रीतम सिंह ने बताया कि शनिवार की तुलना में पानी कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed