{"_id":"6a2588171199ed33ea0e023e","slug":"identification-of-all-operational-rmc-units-should-be-ensured-vinay-pratap-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-90632-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी संचालित आरएमसी इकाइयों की पहचान सुनिश्चित की जाए : विनय प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी संचालित आरएमसी इकाइयों की पहचान सुनिश्चित की जाए : विनय प्रताप
विज्ञापन
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन विनय प्रताप सिंह ने बंधवाड़ी लैंड फिल साइट, एयर
एचएसपीसीबी चेयरमैन ने गुरुग्राम में पर्यावरणीय अवसंरचना का किया निरीक्षण
अवैध आरएमसी इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश, सतत पर्यावरण निगरानी पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के चेयरमैन विनय प्रताप सिंह ने रविवार को गुरुग्राम में विभिन्न पर्यावरणीय अवसंरचना एवं निगरानी सुविधाओं का निरीक्षण किया। पर्यावरणीय नियमों के अनुपालन व प्रदूषण नियंत्रण संबंधी चल रहे उपायों की भी समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) इकाइयों के संचालन पर गंभीर संज्ञान लेते हुए चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों को आरएमसी स्थलों का व्यापक सर्वेक्षण करने के लिए विशेष निरीक्षण दल गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संचालित आरएमसी इकाइयों की पहचान सुनिश्चित की जाए व पर्यावरणीय कानूनों एवं नियमों के अनुसार उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।
सबसे पहले वह बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पहुंचे जहां उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की व पर्यावरणीय प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए प्रभावी वैज्ञानिक अपशिष्ट निपटान पद्धतियों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने टेरी ग्राम और सेक्टर-51 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय में स्थापित सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों (सीएएक्यूएमएस) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणालियों की कार्यप्रणाली का आकलन किया तथा प्रभावी प्रदूषण प्रबंधन के लिए उपलब्ध वास्तविक समय पर्यावरणीय आंकड़ों की समीक्षा की।
इसके पश्चात बसई स्थित निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया गया। चेयरमैन ने प्रसंस्करण सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएंडडी का निर्धारित पर्यावरणीय मानकों एवं नियमों के अनुरूप प्रभावी रिसाइकिलिंग और उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
चेयरमैन ने कहा कि अनधिकृत संचालन पर रोक लगाने तथा प्रदूषण नियंत्रण मानकों के पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रवर्तन उपाय अपनाए जाएं। उन्होंने पर्यावरणीय नियमों की प्रभावी पालना, सतत निगरानी तथा पर्यावरण गुणवत्ता में सुधार एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी हितधारकों के बीच समन्वित प्रयासों के महत्व पर भी बल दिया। इस दौरान चीफ इंजीनियर भूपेंद्र रिणवा, एसई कुलदीप सिंह, संजीव बुद्धिराजा, क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव और आकांक्षा तंवर आदि अधिकारी साथ रहे।