{"_id":"60f1c5c78ebc3e726369dffc","slug":"husband-s-friend-turns-out-to-be-fifth-partner-gurgaon-news-noi593957620","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति का दोस्त निकला पांचवां साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति का दोस्त निकला पांचवां साथी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सोहना में दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक और अहम खुलासा हुआ है। पुलिस को जांच में पता चला है कि जिस पांचवें युवक के साथ महिला फरीदाबाद में थी वह उसके ही पति का दोस्त है। वहीं, मामले को लेकर गांव में सन्नाटा है। कोई विवाद न हो, इसलिए महिला की मदद करने वाले स्कूल संचालक के विद्यालय पर पुलिस तैनात है। उधर, गांव के लोग इसे पंचायत चुनाव को लेकर साजिश बता रहे हैं।
गांव के सुखबीर, चंदर, पूरण, बलराज का कहना है कि उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि जिन चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, वह तो ठीक है, मगर पांचवें का नाम उसने क्यों नहीं दर्ज कराया। जिस स्कूल में जाकर हमले की बात कही जा रही है वहां पर भी कोई तोड़फोड़ नहीं दिख रही है।
दो मामले दर्ज करा चुका है स्कूल संचालक
स्कूल संचालक सोहना थाने में बहुत पहले दो मामले दर्ज करा चुका है। पुलिस जांच में उसने इससे इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी का मामला अनट्रेस है और मारपीट में सुलह हो चुकी है।
विज्ञापन
आने वाला चुनाव भी है विवाद का कारण
गांव में उन्हीं लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनके परिवार की गांव के चुनाव को लेकर राजनैतिक पृष्ठ भूमि है। गांव में 2200 वोट हैं। एक जाति विशेष को हवा देकर गांव का माहौल खराब करने का आरोप है।
आरोपियों का भी होगा डीएनए टेस्ट
मोबाइल लोकेशन की जांच पूरी करने के साथ फरीदाबाद के मकान मालिक का बयान भी पुलिस के पास है। पुलिस अब चारों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की योजना बना रही है। वह अदालत मेें इसे पेश करेगी। पुलिस अपनी ओर से जांच में किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है।
माहौल खराब करना है गलत
गांव के दलित समाज से जुड़े ओमप्रकाश का कहना है कि महिला की ओर से उठाया गया कदम गलत है, मगर एक साथ एकत्रित होकर स्कूल पर जाना और माहौल खराब करना भी गलत है। उनका कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। उसमें सब साफ हो जाएगा।
सामूहिक दुष्कर्म मामले व उसका सहयोग करने वाले स्कूल संचालक पर हमले के दर्ज मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों के डीएनए टेस्ट कराए जाएंगे। मारपीट मामले में लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
- संदीप मलिक , एसीपी सोहना।