{"_id":"6a417ad6d02f93f05306cbc7","slug":"hope-for-relief-from-traffic-jams-due-to-opening-of-u-turn-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-92926-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: यू-टर्न खुलने से जाम में राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: यू-टर्न खुलने से जाम में राहत की उम्मीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शंकर चौक पर यातायात को बेहतर और जाममुक्त बनाने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने रविवार से नया ट्रैफिक ट्रायल शुरू किया है। इस ट्रायल के तहत साइबर पार्क के सामने बने यू-टर्न को खोल दिया गया है।
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अगर यह नई व्यवस्था सफल रहती है तो इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य शंकर चौक और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों के दबाव को कम करना है।
नई व्यवस्था के अनुसार, साइबर सिटी से आने और जाने वाले वाहन चालक पहले से मौजूद यू-टर्न का इस्तेमाल करेंगे। वहीं, एनएच-48, राजीव चौक, इफ्को चौक और उद्योग विहार की ओर से साइबर सिटी जाने वाले वाहन अब साइबर पार्क के सामने बने नए यू-टर्न से गुजरेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा डूंडाहेड़ा की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को साइबर सिटी पहुंचने के लिए एंबियंस मॉल के सामने बने अंडरपास का उपयोग करना होगा। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रायल के दौरान यातायात के दबाव और वाहनों की आवाजाही का पूरा आकलन किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इस नई व्यवस्था से शंकर चौक पर लगने वाले जाम में कमी आने की उम्मीद है और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।