{"_id":"66007f2711f0ab880d029899","slug":"holika-dahan-completed-color-gulal-will-fly-today-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-27891-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: होलिका दहन संपन्न, आज उड़ेगा रंग गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: होलिका दहन संपन्न, आज उड़ेगा रंग गुलाल
विज्ञापन
सज-धजकर होलिका पूजन के लिए पहुंची महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम में होलिका दहन धूमधाम से किया गयाा। शहर के हर हिस्से में पिछले कुछ दिनों से सूखी लकड़ियां, पार्कों से निकला हॉर्टिकल्चर वेस्ट, डालियां आदि जमा की जा रही थीं। होलिका दहन से पहले पारंपरिक साड़ी, सूट या हरियाणवी लहंगे के साथ पीलिया ( पूजा और खास अवसरों पर ओढ़ा जाने वाला एथनिक दुपट्टा ) पहनकर पूरी तरह सजधज कर महिलाएं होलिका पूजन के लिए पहुंची। उनके साथ बेर, सूखे मेवे और चॉकलेट, टॉफी की मालाएं पहने बच्चे थे। महिलाओं ने होलिका का विधि विधान से पूजन किया। कच्ची सूत बांध कर परिक्रमा की और अपने बच्चों की दीर्घ आयु की कामना की। होलिका पर गेंहू की बालियों के गुच्छे, पकवान, फल, और गाय के गोबर से बने कंडों की मालाएं अर्पित की गई। दिन में पूजन के बाद सूर्यास्त के बाद होलिका का दहन किया गया। दहन से पहले पुजारियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भी होलिका पूजन किया। सदर बाजार, सब्जी मंडी से लेकर शहर के सेक्टरों, सामुदायिक भवनों, सोसाइटियों में होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।