फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hindu convention organized in the villages of Pataudi

Gurugram News: पटौदी के गांवों में किया गया हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

Sun, 01 Mar 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Hindu convention organized in the villages of Pataudi
पटौदी। गुढाना और शेरपुर गांवों में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना और जागरूकता बढ़ाना था। गुढाना में वाटिका और शेरपुर में शिव मंदिर में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सम्मेलन में शेरपुर के मुख्य वक्ता स्वामी योगानंद, सह जिला संघ चालक वेद और जिला संघ संचालक लोकेश गुप्ता ने अपने विचार साझा किए। लोकेश गुप्ता ने कहा कि भारत विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है और संघ समाज को मानव निर्माण और देश के विकास की दिशा में मार्गदर्शन करता है। कार्यक्रम में ट्विंकल ने पंच परिवर्तन के विषय पर चर्चा की, जिसमें कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और स्वदेशी जीवन शैली पर विचार रखे गए। इस मौके पर हिन्दू समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही पर पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र यादव, मनबीर शेरपुरिया, पूर्व सरपंच मुकेश कुमार, सतीश कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed