फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hemsa's protest at Shiksha Sadan in Panchkula on February 11

Gurugram News: पंचकूला में शिक्षा सदन पर हेमसा का प्रदर्शन 11 फरवरी को

Fri, 09 Jan 2026 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Hemsa's protest at Shiksha Sadan in Panchkula on February 11
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम।
हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन हेमसा से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक लघु सचिवालय गुरुग्राम के प्रांगण में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान उदयभान यादव ने की। बैठक में विभागीय समस्याओं के समाधान न होने पर रोष व्यक्त किया गया। इसके साथ ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सरोज कुमारी दहिया के माध्यम से निदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा, पंचकूला को नोटिस सौंपते हुए 11 फरवरी 2026 को शिक्षा सदन पंचकूला में विरोध प्रदर्शन की सूचना दी गई।

उदयभान यादव ने बताया कि लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की ओर से कई बार विभागीय समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद समाधान के स्थान पर केवल आश्वासन दिए गए। संगठन की मांगों में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की समीक्षा, तत्काल स्थानांतरण, वरिष्ठता सूची अपडेट, सीडी ब्लॉक अनुसार कार्यालय व्यवस्था, समयबद्ध पदोन्नति नीति, पदोन्नति नियमों में शिथिलता, आरक्षित पदों को पदोन्नति से भरना, कार्यभार के अनुसार नए पद सृजित करना और कठिन क्षेत्र भत्ता शामिल है।
विज्ञापन


ग्रुप-डी कर्मचारियों को न्यूनतम बेसिक पे 26 हजार रुपये, लिपिक व स्टेनोटाइपिस्ट को 35,400 रुपये और सहायक व आंकड़ा सहायक को 56,100 रुपये का वेतनमान 1 जनवरी 2026 से सातवें वेतन आयोग के तहत लागू करने की मांग की गई। बैठक में अरविंद चौहान, विजय कुमार, सुनील, अनीता, संदीप, राजीव श्योराण, दिनेश जून, गीता, परविंद्र, बलवान सिंह, संजीव, सचिन, सतीश धनखड़, रवि व सुधीर कुमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed