फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Helimandi team triumphs in district-level mathematics quiz.

Gurugram News: जिला स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी में हेलीमंडी की टीम ने मारी बाजी

Fri, 09 Oct 2026 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Helimandi team triumphs in district-level mathematics quiz.
राजकीय उच्च विद्यालय, 4/8 मरला में जिला स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित। शिक्षक
-गुरुग्राम गांव की टीम दूसरे और भांगरोला की टीम तीसरे स्थान पर रही
विज्ञापन

-विद्यार्थियों ने गणित के सवाल हल कर दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी तार्किक क्षमता को परखने के लिए शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय, 4/8 मरला में जिला स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न खंडों से चयनित विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हेलीमंडी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरुग्राम गांव की टीम दूसरे और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भांगरोला की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने गणितीय ज्ञान, तार्किक सोच और सवालों को तेजी से हल करने की क्षमता का प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने विजेता विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ती है और वे सवालों को समझकर हल करना सीखते हैं।
विज्ञापन

जिला गणित विशेषज्ञ बलवान बाना ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की गणितीय समझ मजबूत करना और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। प्रश्नोत्तरी का संचालन पीजीटी गणित सीमा ने किया, जबकि पीजीटी टीना और कल्पना ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय प्रभारी अनिता शर्मा और स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed