फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hearing on anticipatory bail of absconding IPS officer adjourned for two days

फरार आईपीएस अधिकारी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई दो दिन टली

Tue, 01 Feb 2022 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Hearing on anticipatory bail of absconding IPS officer adjourned for two days
गुरुग्राम। करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे आईपीएस अधिकारी धीरज सेतिया की अर्जी पर सेशन कोर्ट में मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई दो दिन के लिए टाल दी है। अगली सुनवाई तीन फरवरी को होगी। वहीं, निलंबित आईपीएस अधिकारी धीरज सेतिया पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एसटीएफ की ओर से दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की भी मांग कर चुके हैं। हाईकोर्ट में उस अर्जी पर सुनवाई छह फरवरी को होनी है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते कि पिछले साल अगस्त में एक बिल्डर के फ्लैट से करोड़ों की चोरी के समय उनके पास गुरुग्राम में पुलिस उपायुक्त (अपराध) की अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। उनके खिलाफ मामला सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया था। तब से वह पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए वह नहीं मिल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ दिल्ली-एनसीआर में कई जगह छापेमारी भी कर चुकी है। एसटीएफ को गैंगस्टर विकास लंगरपुरिया की भी तलाश है। इस मामले में तीन डॉक्टर सहित 13 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed