{"_id":"62740e2a2143097e0560d7f1","slug":"health-workers-will-do-har-ghar-dastak-to-increase-the-speed-of-booster-dose-gurgaon-news-noi6468530143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूस्टर डोज की रफ्तार बढ़ाने को ॐहर घर दस्तकॐ देंगे स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूस्टर डोज की रफ्तार बढ़ाने को ॐहर घर दस्तकॐ देंगे स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
गुरुग्राम। बूस्टर डोज की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ‘हर घर दस्तक’ देगा। स्वास्थ्य कर्मी अब घर-घर जाकर लोगों को बूस्टर डोज लगाएंगे। विभाग इसके लिए योजना तैयार कर रहा है। तय शेड्यूल के हिसाब से ही हर घर दस्तक के तहत लोगों को डोज दी जाएगी। फिलहाल सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर डोज लगाने का कार्य जारी रहेगा। इसके अलावा लोगों को बूस्टर डोज के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अब गली-मोहल्लों में मुनादी भी कराई जाएगी। बुधवार से जिले में मुफ्त बूस्टर डोज अभियान शुरू हो गया है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक अभियान को उतनी सफलता नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी बेहतरीन तैयारियों के साथ अभियान शुरू किया, लेकिन लोगों की उदासीनता विभाग की उम्मीदों के आड़े आ रही है। माना जा रहा है कि दिन के समय भीषण गर्मी टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों के कदम रोक रही है, इसलिए विभाग हर घर दस्तक अभियान का सहारा लेना चाह रहा है। विभाग की ओर से सामान्य और बुजुर्गों के टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान चलाया हुआ है। उसी में 18 से 59 साल के लोगों की बूस्टर डोज शामिल करनी है यानी घर-घर जाकर टीके लगा रहे स्वास्थ्य कर्मियों को पहले और दूसरे टीके साथ ही अब बूस्टर डोज के स्लॉट भी मुहैया कराए जाएंगे, ताकि कर्मी शर्तें पूरी करने वाले 18 से 59 साल के लोगों को मौके पर जाकर बूस्टर डोज लगा सकें।
पहले दिन हमने सरकारी अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, सरकारी डिस्पेंसरी, छोटे हेल्थ सेंटरों को मिलाकर कुल 38 केंद्र बनाए थे। इन केंद्रों पर 18 से 59 साल के 1530 लोगों कर बूस्टर डोज लगाई गई, जबकि विभाग की ओर से हर केंद्र पर 100-100 स्लॉट उपलब्ध कराए गए थे। शहर तो शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बूस्टर डोज में लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। मुफ्त बूस्टर डोज सभी लोगों को लगाई जानी है। हमारे पास करीब 20 लाख लोगों का डेटा है। अगर इस रफ्तार से टीका लगा तो बहुत समय लग जाएगा, इसलिए रफ्तार बढ़ाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।
- डॉ. एमपी सिंह, टीकाकरण नोडल अधिकारी