फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Health centers step up preparations for Dengue, Malaria, and Swine Flu.

Gurugram News: डेंगू-मलेरिया व स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों ने बढ़ाई तैयारी

Sun, 23 Aug 2026 05:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Health centers step up preparations for Dengue, Malaria, and Swine Flu.
मानेसर। क्षेत्र में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के इलाज और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। मानेसर क्षेत्र के नखड़ौला, कासन और भांगरौला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इन दिनों इलाज के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों की ओर से दवाइयों का स्टॉक भी तैयार रखा गया है, ताकि मरीजों को जरूरत के समय परेशानी न हो। इसके साथ ही डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों और स्कूलों में जाकर लोगों और बच्चों को जागरूक कर रही हैं। लोगों को साफ-सफाई रखने, घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed