फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   He whom the Lord protects, no one can harm...

Gurugram News: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई...

Mon, 10 Aug 2026 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
He whom the Lord protects, no one can harm...
कार का चीरते हुए अगले हिस्से से पीछे निकले सरिए, चालक की जान बची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई... यह कहावत गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी-मांडी गांव मार्ग पर हुए हादसे में बिल्कुल सटीक बैठती है। कार चालक करतार के लिए यह हादसा किसी चमत्कार से कम नहीं था, जहां मौत छूकर निकल गई।
ग्वाल पहाड़ी-मांडी गांव होते हुए दिल्ली के महरौली जाने वाली रोड पर 9 अगस्त की रात को तेज रफ्तार कार डिवाइडर में लगी ग्रिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ग्रिल के सरिये कार के अगले हिस्से को चीरते हुए सीधे आर-पार निकल गए। सरिये कार की विंडस्क्रीन को तोड़कर ड्राइवर सीट के ठीक बगल से पार हो गए। गनीमत रही कि सरिये चालक के शरीर को छूते हुए निकल गए और उसकी जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

कार चालक की पहचान दिल्ली के मांडी गांव निवासी करतार के रूप में हुई है। वे कार से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से मांडी गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई और डिवाइडर पर लगी ग्रिल के सरिये कार के आरपार निकल गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत चालक करतार को बाहर निकाला। उनके सिर पर हल्की चोटें आई थीं। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। इस संबंध में कार चालक या किसी अन्य ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। ग्वाल पहाड़ी चौकी प्रभारी राकेश ने बताया कि हादसे का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। मामले के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed