{"_id":"611276e98ebc3e731530c7ce","slug":"haryana-s-district-level-trials-will-start-from-today-gurgaon-news-noi5984251134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होंगे खेलो हरियाणा के जिला स्तरीय ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होंगे खेलो हरियाणा के जिला स्तरीय ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। 27 से 29 अगस्त तक राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा के तहत 20 खेलों का आयोजन कराया जाएगा। जिला स्तरीय टीमों का चयन करने के आदेश हरियाणा सरकार ने जारी किए हैं। गुरुग्राम की टीम तैयार करने के लिए जिले में 11 से 13 अगस्त तक जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को जिला खेल विभाग ने विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों को ट्रायल लेने की जिम्मेदारी सौंपी है और ट्रायल के लिए स्थान निर्धारित किए हैं।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बनर्जी ने बताया कि सभी खेलों के ट्रायल के लिए प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है । ट्रायल प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। इसमें 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
बुधवार को नेहरू स्टेडियम में मुक्केबाजी और नखरोला गांव स्थित स्टेडियम में फुटबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित होंगे।
वहीं 12 अगस्त को ताऊ देवीलाल खेल परिसर में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कुश्ती, ग्रीको रोमन कुश्ती, नेहरू स्टेडियम में बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, हुडा जिमखाना क्लब में तैराकी और नखरोला गांव स्थित स्टेडियम में फुटबॉल के ट्रायल आयोजित होंगे। 13 अगस्त को ताऊ देवीलाल खेल परिसर में कुश्ती, ग्रीको रोमन कुश्ती, नेहरू स्टेडियम में मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, अजीत स्टेडियम धनवापुर में जूडो और हुडा जिमखाना क्लब में तैराकी का ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, 10वीं कक्षा की मार्कशीट या पासपोर्ट इनमें से दो दस्तावेज लेकर आना होगा।