Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Roadways strike averted; consensus reached on several demands

Gurugram News: हरियाणा रोडवेज हड़ताल टली, कई मांगों पर बनी सहमति

Wed, 04 Nov 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways strike averted; consensus reached on several demands
गेट मीटिंग के दौरान गुरुग्राम डिपो में रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा परिवहन के अधिकारियों के साथ बुधवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में सांझा मोर्चा के साथ बैठक में रोडवेज कर्मचारियों की कई मांगो पर सहमति बनी है। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने 5 व 6 नवंबर की हड़ताल व रोडवेज बसों के चक्का जाम को स्थगित करने का निर्णय लिया है। वहीं, बुधवार को काफी संख्या में रोडवेज कर्मचारियों गुरुग्राम डिपो में बैठक के दौरान प्रदर्शन भी किया।
इंटक के राज्य उप प्रधान संदीप दलाल ने बताया कि परिवहन विभाग के 5 मई 2023 के निर्देशानुसार यदि अंतरराज्यीय मार्गों पर निरीक्षण के दौरान कोई यात्री बिना टिकट पाया जाता था, तो बस के परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाती थी। बुधवार को हरियाणा परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव (हरियाणा सरकार) द्वारा इस पुराने पत्र को वापस लिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को यूनियन नेताओं के साथ हुई बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनी, जबकि वित्त विभाग के पास लंबित अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए अगली बैठक 25 नवंबर को हरियाणा के परिवहन मंत्री के कार्यालय कक्ष में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, हरियाणा रोडवेज के कार्यशाला स्टाफ को पिछली प्रथा के अनुसार कैलेंडर वर्ष के राजपत्रित अवकाश देने की मांग पर विचार करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग के महानिदेशक को इस मामले की विस्तृत जांच कर संबंधित नियमों और अभिलेखों के साथ फाइल जल्द प्रस्तुत करने को कहा गया है। परिवहन विभाग में विभिन्न रिक्त पदों को नियमों व रिक्तियों के अनुसार पदोन्नति के माध्यम से तुरंत भरने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य मांगों पर भी सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर को रोडवेज कर्मचारियों ने गुरुग्राम डिपो परिसर में बैठक के दौरान प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारियों ने रैली में रोडवेज बसों में भेजने के विरोध किया था। प्रदर्शन में संजय गुलाटी, सतेंद्र कादयान, अमित राठी, रविंद्र, सुरेश, रोहतास कुमार सहित काफी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed