फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana mewat nuh gym trainer killed on his way to home initial probe says old enmity is reason six arrested case against around 20 people

मेवात: दवा लेकर लौट रहे जिम ट्रेनर को गाड़ी रोककर पीटा, फिर अगवा कर की हत्या, कई साल पहले खींंची फोटो है वजह

Tue, 18 May 2021 11:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 May 2021 11:00 AM IST
सार

आरोपी आसिफ का अपहरण कर कहीं दूर चले गए। राशिद की सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए और आसिफ की तलाश करने लगे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Haryana mewat nuh gym trainer killed on his way to home initial probe says old enmity is reason six arrested case against around 20 people
आसिफ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम से सटे नूंह के इंडरी खंड के गांव खेड़ा खलीलपुर में पुरानी रंजिश में अपहरण कर जिम ट्रेनर आसिफ की हत्या कर दी गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 14 नामजद सहित करीब 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


पीड़ित जाकिर ने रोजका मेव पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा आसिफ, भतीजा राशिद सहित तीन लोग सेंट्रो कार से रविवार देर शाम को सोहना से दवाई लेकर गांव आ रहे थे। तभी जखोपुर के निकट गांव के रणबीर ने अपने अन्य साथियों के साथ उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी को जबरन रुकवाकर आसिफ सहित राशिद के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोपी आसिफ का अपहरण कर कहीं दूर चले गए। राशिद की सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए और आसिफ की तलाश करने लगे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात को नंगली गांव के पास से आसिफ के शव को बरामद कर लिया। पीड़ित जाकिर ने गांव के ही पटवारी, अडवानी, भीम, सोनू, कोटा, अनूप, बल्ला, नत्थू, महेंद्र, कुलदीप, राजू खेड़ली दोसा, काला और संदीप आदि आरोपियों पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। पुलिस ने 14 नामजद सहित करीब 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, इस घटना के बाद सोमवार को गांव के अलावा नूंह शहर में तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनियां ने सीएचसी में पहुंचकर परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। 

आरोपी पक्ष के जिम में तोड़फोड़ कर लूटपाट की   

मृतक पक्ष के परिजनों ने आरोपी पक्ष के जिम में तोड़फोड़ कर लाखों रुपये का सामान लूट लिया।  

पुलिस टीम पर किया पथराव 
नूंह सीएचसी में सोमवार को काफी संख्या में युवा एकत्र हो गए। शव दफनाने के बाद अडबर चौक पर युवाओं ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस ने अन्य साथियों की मदद से युवाओं को खदेड़ा। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस दौरान फायरिंग भी की। 

आरोपी पक्ष बोला, पहले से चल रहा था विवाद 
 आरोपी पक्ष के अनुसार, आसिफ ने कई साल पहले स्कूल के एक कार्यक्रम में कपड़े बदल रही लड़कियों के फोटो खींच लिए थे। तभी से दोनों पक्षों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। एक माह पहले ही गांव में पटवारी पर जानलेवा हमला भी किया गया, लेकिन उन्होंने किसी और के घर जाकर अपनी जान बचाई। इसके अलावा आसिफ ने पटवारी के भाई अडवानी और चचेरे भाई के साथ मारपीट भी की थी। 

आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई :
नूंह जिला हेड क्वार्टर के डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि इस मामले में किसी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 24 घंटे के अंदर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed