फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana election 2024 More than 30 clashes in Haryana MLA clothes torn in Meham

Haryana Election: 30 से ज्यादा झड़पें... महम में विधायक के कपड़े फटे; जुलाना में बैरागी से धक्का-मुक्की

Sun, 06 Oct 2024 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नूंह/रोहतक/पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह/रोहतक/पानीपत Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Oct 2024 10:05 AM IST
सार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान 30 से ज्यादा जगह पर विवाद और झड़पें हुईं। नूंह के चंदेनी, ख्वाजा कलां व गुलालता में पुलिस तैनात है। महम में विधायक के कपड़े भी फट गए।

विज्ञापन
Haryana election 2024 More than 30 clashes in Haryana MLA clothes torn in Meham
Haryana election - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान हरियाणा में 30 से अधिक स्थानों पर विवाद और झड़प की घटनाएं हुईं। नूंह में तीन जगह बवाल हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद और इनेलो-बसपा प्रत्याशी जाकिर हुसैन के समर्थकों के बीच पथराव हो गया। 
विज्ञापन


इसमें 2 लोग घायल हुए हैं। बवाल को देखते हुए चंदेनी, ख्वाजा कलां और गुलालता में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। रोहतक के महम हलके में कांग्रेस प्रत्याशी और हरियाणा जनसेवक पार्टी (हजपा)  प्रत्याशी के समर्थकों के बीच हाथापाई हुई। 
विज्ञापन


इसमें हजपा प्रत्याशी व विधायक बलराज कुंडू के कपड़े फट गए। इसके अलावा जींद के जुलाना हलके के गांव अकालगढ़ में भाजपा प्रत्याशी योगेश बैरागी से धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महम हलके में कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के पैतृक गांव मदीना में सुबह कांग्रेस समर्थक और हजपा प्रत्याशी व मौजूदा विधायक बलराज कुंडू के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पाकर कुंडू गांव पहुंचे। 
Trending Videos

कुछ लोगों ने कुंडू और उनके पीए के कपड़े फाड़ दिए। सूचना पाकर जिला उपायुक्त अजय कुमार मौके पर पहुंचे। इस मामले में बलराज कुंडू ने चुनाव आयोग को शिकायत देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी व उनके पिता आनंद सिंह दांगी पर मतदान प्रभावित करने के प्रयास का आरोप लगाया। 

 

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी भी खड़े झगड़ा देखते रहे। वहीं, आनंद सिंह दांगी ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि जिस समय झगड़ा हुआ, वे वहां से जा चुके थे।

 

जुलाना विधानसभा क्षेत्र के अकालगढ़ गांव के बूथ नंबर एक पर बूथ कैप्चरिंग की सूचना मिलने पर भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने बैरागी का विरोध किया और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। जुलाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में बूथ कैप्चरिंग की सूचना फर्जी निकली। 

 

चाकूबाजी में भाजपा एजेंट समेत तीन घायल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप
पानीपत के गांव नोहरा में वोट डालने को लेकर दो पक्षों में चाकू चल गए। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान लोगों ने वाहनों पर पथराव भी किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा के एजेंट पर हमला करने का आरोप है। 
घायल भाजपा एजेंट को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed