फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana BJP leaders will exert power in western UP and Punjab

पश्चिमी यूपी और पंजाब में ताकत झोंकेंगे हरियाणा के भाजपा नेता

Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Haryana BJP leaders will exert power in western UP and Punjab
गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा के दिग्गज नेता अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए दमखम दिखाएंगे। इसके लिए नेताओं की पूरी सूची तैयार कर ली गई है, जिसमें अधिकांश जाट व गुर्जर नेताओं को शामिल किया गया है। इसी को लेकर शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हरियाणा भाजपा की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत सभी 22 जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब समेत विधानसभा चुनाव वाले पांचों राज्यों में पार्टी के प्रचार के लिए भेजे गए हरियाणा के नेताओं की अब तक के कार्य की समीक्षा की गई। आगामी कार्ययोजना पर भी गहन मंथन किया गया। इसमें खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक में व्यापक जनाधार वाले नेताओं को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजकर पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया, जहां किसानों को पार्टी की जनहितैषी नीतियों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

ये नेता करेंगे जोर आजमाइश
प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, केंद्रीय मंत्री व फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, महेंद्रगढ़-भिवानी से सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा समेत कई जाट व गुर्जर नेता हैं, जिनका अपनी बिरादरी में अच्छा खासा प्रभाव है। इन तमाम नेताओं को पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पंजाब व उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में प्रचार के लिए भेजा जाएगा। प्रचार के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाने वाले हरियाणा के नेता खास तौर पर किसानों की नाराजगी दूर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

150-200 नेता रहेंगे सक्रिय
सूत्रों के मुताबिक पूरे प्रदेश भर से आला दर्जे के करीब 150-200 नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब व उत्तराखंड में पार्टी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रहेंगे। वहीं, उन नेताओं से फीडबैक भी लिया जाएगा, जो अभी प्रचार में लगे हुए हैं। मसलन किसानों में पार्टी को लेकर अब क्या रुख है। किन इलाकों में ज्यादा नाराजगी है, इन तमाम मुद्दों को ध्यान में रखते हुए भाजपा आगे की रणनीति बनाएगी। बैठक के दौरान विभिन्न जिला अध्यक्षों ने भी अपने-अपने इलाके के नेताओं के नाम सुझाए, जिनको पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए भेजा जाएगा।

शुक्रवार को ही पहुंच गए थे सीएम
पार्टी के आंतरिक सर्वे व मीडिया के सर्वे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पंजाब के किसानों में अब भी पार्टी के प्रति नाराजगी की बात सामने आ रही है। इसी को देखते हुए पार्टी इन इलाकों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेगी और इसलिए भाजपा की बड़ी बैठक बुलाई गई। बैठक कितनी महत्वपूर्ण थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार शाम को ही पीडब्लूडी रेस्ट हाउस पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed