फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hariyali Teej celebrations amidst a light, drizzling rain.

Gurugram News: रिमझिम फुहारों के बीच हरियाली तीज की धूम

Thu, 30 Jul 2026 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej celebrations amidst a light, drizzling rain.
शहर की सोसाइटियों में लोक संस्कृति को जीवंत करेंगी महिलाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। सावन की रिमझिम फुहारों और सुहाने मौसम के बीच शहर की विभिन्न सोसाइटियों में हरियाली तीज के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार महिला समूह पारंपरिक लोक संस्कृति और आधुनिक उत्साह के अनूठे संगम के साथ इस उत्सव को खास बनाने में जुटे हैं।
शहर की अधिसंख्य सोसाइटियों में हरियाली तीज पर विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जहां पारंपरिक झूले, मेहंदी प्रतियोगिताएं, सावन के लोकगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी। हालांकि, कई सोसाइटियों में मुख्य आयोजन 15 अगस्त को किया जा रहा है, वहीं कई जगहों पर अगस्त के पूरे महीने अलग-अलग दिनों में कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस पूरे उत्सव की कमान पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में है, जो आधुनिकता के दौर में भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं को जीवंत रखने का सराहनीय प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन




---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटियों में होंगे रंगारंग कार्यक्रम

हमारी सोसाइटी में हरियाली तीज पर 15 अगस्त को सोसाइटी के सेंट्रल पार्क में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें कपल डांस, समूह डांस और एकल डांस होंगे। गेम्स, डीजे, खाने-पीने के स्टॉल और सेल्फी प्वाइंट लगाए जाएंगे। -रश्मि अग्रवाल, टयूलिप आइवरी, सेक्टर 70


हमारी सोसाइटी की सीनियर सिटिजन महिलाओं का समूह हरियाली तीज पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम 11 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। -राजबाला सांगवान, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, इंपीरियल गार्डर, सेक्टर 102




हमारी सोसाइटी में 15 अगस्त को सुबह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम और दोपहर बाद तीज महोत्सव के कार्यक्रम हाेंगे। तीज क्वीन, महिलाओं के डांस, बच्चों और महिलाओं की प्रतियोगिताएं और खाने-पीने के स्टॉल होंगे। -कांति भट्ट, ज्वाइंट सेक्रेटरी आरडब्ल्यूए ट्यूलिप व्हाईट, सेक्टर-69


हमारी सोसाइटी में 11 अगस्त को हरियाली तीज पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें गेम्स और कई तरह के स्टॉल होंगे। लोक संस्कृति पर आधारित स्टॉल और प्रदर्शनी भी होगी। सोसाइटी की महिलाओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह है। -आशा रवि, द लीजेंट, सेक्टर-57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed