{"_id":"66ad53a1651e811920011614","slug":"gurugrams-milan-won-in-the-five-thousand-meter-race-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-36195-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पांच हजार मीटर रेस में गुरुग्राम की मिलन ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पांच हजार मीटर रेस में गुरुग्राम की मिलन ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल महाकुंभ: देवीलाल स्टेडियम में हुईं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रही खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताओं में खेल प्रेमियों को शुक्रवार को काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पांच हजार मीटर रेस में गुरुग्राम की मिलन ने बाजी मारी।
खेल विभाग के उपनिदेशक गिरिराज सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता के एथलेटिक्स मुकाबलों में शुक्रवार को लड़कियों की पांच हजार मीटर की दौड़ में गुरुग्राम की धावक मिलन विजयी रही। दूसरा स्थान फरीदाबाद की कीर्ति ने तथा तीसरा स्थान कुरुक्षेत्र की मुस्कान ने प्राप्त किया। लड़कियों की ही दस हजार मीटर की दौड़ में भिवानी की मंजू ने बाजी मारी व अंबाला की आराधना दूसरे एवं महेंद्रगढ़ की किरन तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक स्पर्धा में फरीदाबाद की मोनिका 13.20 मीटर गोला फेंक कर पहले स्थान पर रही। भिवानी की मुनेश ने 12.32 मीटर गोला फेंक कर दूसरा तथा भिवानी की ही पलक ने 10.75 मीटर गोला फेंक कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद स्पर्धा में रोहतक की किरन ने प्रथम, रोहतक की चैलेसी ने दूसरा व गुरुग्राम की निशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक स्पर्धा में भिवानी की मुनेश ने 42.63 मीटर की दूरी पर फेंक कर पहला, भिवानी की पलक ने 35.96 मीटर दूर फेंक कर दूसरा एवं झज्जर की निधि ने 35.47 मीटर दूरी पर डिस्कस थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की दस हजार मीटर रेस में सोनीपत के वंश ने प्रथम, जींद के नवजीत ने द्वितीय तथा महेंद्रगढ़ के सरजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
110 मीटर की बाधा दौड़ हिसार के रितेश पूनिया ने 15.56 सेकंड में पूरी की
उपनिदेशक ने बताया कि 110 मीटर की बाधा दौड़ में हिसार के रितेश पूनिया ने सबसे तेज दौड़ते हुए 15.56 सेकंड में यह दूरी पार की। दूसरे स्थान पर रहे गुरुग्राम के अभिषेक ने 15.82 सेकंड व सोनीपत के शिवदर्शन ने 15.98 सेकंड में इसे पार कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की रिले रेस में फरीदाबाद की टीम पहले, हिसार की टीम दूसरे और कैथल की टीम तीसरे स्थान पर रही। पोल वॉल्ट में भिवानी के नितिन प्रथम, हिसार के सौरभ दलाल द्वितीय एवं भिवानी के प्रवीन तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में भिवानी के पवन रांगी ने 50.70 मीटर फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में सोनीपत के प्रतीक मान ने 50.56 मीटर फेंक दूसरा तथा भिवानी के सुमित ने 44.82 मीटर फें कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
500 मीटर वॉक में भिवानी के संदीप विजेता
गिरिराज सिंह ने बताया कि पांच सौ मीटर वॉक में भिवानी के संदीप ने प्रथम, सोनीपत के राहुल ने द्वितीय तथा महेंद्रगढ़ के प्रदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में रोहतक के सुमित ने पहला, सोनीपत के राहुल ने दूसरा व महेंद्रगढ़ के प्रदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक स्पर्धा में झज्जर का मोहित पहले, मनीष दूसरे तथा सोनीपत का सनी तीसरे स्थान पर रहा। लड़कों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में रोहतक के हर्ष को पहला, यमुनानगर के यश को दूसरा और हिसार के दिग्विजय को तीसरा स्थान मिला। लड़कों की चार सौ मीटर रिले रेस में गुरुग्राम की टीम अव्वल स्थान पर रही। इस स्पर्धा में भिवानी की टीम ने दूसरा तथा फरीदाबाद की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की चार सौ मीटर की रिले रेस में भिवानी प्रथम, फरीदाबाद द्वितीय व पानीपत की टीम तृतीय स्थान पर रही।