{"_id":"618e5dde5475e812102f89d4","slug":"gurugram-youth-congress-haryana-president-reach-gurugram-only-a-day-after-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे शहर, संगठन की मजबूती का दिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे शहर, संगठन की मजबूती का दिया मंत्र
Fri, 12 Nov 2021 05:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 12 Nov 2021 05:58 PM IST
सार
बुद्धिराजा ने युवा टीम के लिए निर्वाचित हुए स्थानीय पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर उन्हें संगठन की मजबूती का मंत्र दिया। अपने निर्वाचन पर उन्होंने कांग्रस के शीर्ष नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया है...
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने अपने निर्वाचन के अगले ही दिन गुरुग्राम पहुंच कर युवा कार्यकर्ताओं को चकित कर दिया। बुद्धिराजा के यहां पहुंचने पर इंटक के प्रदेशाध्यक्ष अमित यादव, युवा कांगेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष खटाना, बादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष योगेश यादव, गुरुग्राम विधानसभा के उपाध्यक्ष अरुण बेसोया, जिला महासचिव अमरजीत गुर्जर आदि कार्यकर्ताओं ने पूरी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
इस बीच बुद्धिराजा ने युवा टीम के लिए निर्वाचित हुए स्थानीय पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर उन्हें संगठन की मजबूती का मंत्र दिया। अपने निर्वाचन पर उन्होंने कांग्रस के शीर्ष नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में युवा साथियों को जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की भांति हैं, जहां पर सभी का सम्मान किया जाता है। परिवार को मिलजुलकर और मजबूती के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करें और भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आमजन को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के चलते आमजन परेशान है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर आदि पर दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है। जबकि कांग्रेस के शासन काल में न केवल हर वर्ग खुशहाल था, बल्कि विकास भी तेज गति से कराया गया था। आज भाजपा के शासन में वह विकास पूरी तरह से थम गया है। मनीष खटाना व अन्य पदाधिकारियों ने दिव्यांशु बुद्धिराजा को आश्वास्त किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करेंगे तथा युवा साथियों को संगठन से जोड़ेंगे।