फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram : Yard operator and female friend died in Gurugram, one girl serious

Gurugram : गुरुग्राम में नाइटराइडर क्लब के मालिक और उसकी महिला मित्र की मौत, एक युवती की हालत गंभीर

Tue, 20 Dec 2022 02:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 02:32 PM IST
सार

Gurugram : गुरुग्राम के डीएलएफ फेज तीन क्षेत्र में नाइटराइडर क्लब (अहाता) के केबिन में सोमवार की शाम क्लब के मालिक और उसकी महिला मित्र का शव मिला है। केबिन से ही दो अन्य महिलाएं बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Gurugram : Yard operator and female friend died in Gurugram, one girl serious
नाईट क्लब - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज तीन क्षेत्र में नाइटराइडर क्लब (अहाता) के केबिन में सोमवार की शाम क्लब के मालिक और उसकी महिला मित्र का शव मिला है। केबिन से ही दो अन्य महिलाएं बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस प्रथम दृष्टया इसे अधिक शराब पीने और केबिन में जल रही अंगीठी के चलते दम घुटने से हुई मौत मान रही है। साथ ही यह जांच भी कर रही है कि कहीं किसी ने जहर देकर हत्या तो नहीं की है। मरने वाली और बेहोश हुई महिलाओं के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


डीएलएफ फेज तीन थाना क्षेत्र में रैपिड मेट्रो स्टेशन के सामने नाइट राइडर क्लब है। इसके मालिक राजन जोशी और संजीव जोशी दोनों भाई हैं। राजन जोशी ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात को संजीव जोशी के दोस्त और साथ में तीन महिला मित्र क्लब के अहाते में आई थींं। इनमें से एक महिला मित्र का जन्मदिन था। संजीव जोशी ने अहाते में बने हुए एक केबिन में सभी के साथ जन्मदिन का केक काटा और सभी ने शराब पी। कुछ देर बात अन्य दोस्त तो चले गए लेकिन संजीव जोशी के साथ तीन महिला मित्र केबिन में ही रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहाते में करीब 100 लोगों का स्टाफ काम करता है। इसमें पुरुष और महिलाएं भी शामिल हैं, जो सर्व करने का काम करती हैं। चूंकि संजीव ही अहाते के मालिक हैं, तो स्टाफ ने उनकी केबिन में मौजूदगी को सामान्य बात ही माना। इसके बाद स्टाफ चला गया। सोमवार शाम करीब चार बजे क्लब की सफाई आदि का काम शुरू हुआ तो इस घटना का पता चला।

सफाई कर्मचारियों ने केबिन में तीन महिलाओं और संजीव जोशी को बेहोशी की हालत में देखा। इसकी जानकारी लगते ही सभी को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां संजीव जोशी और एक महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। दो महिलाओं को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी विकास कौशिक और इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्लब से वहां के सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पहली नजर में जांच करने पर दम घुटने से मौत का मामला लगता है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बात की भी जांच कराई जाएगी कि कहीं किसी ने जहर देकर हत्या तो नहीं की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

केक कहां से आया इसकी जानकारी जुटा रहे
पुलिस ने वह डिब्बा और कागज आदि भी कब्जे में लिए हैं जिसमें महिला मित्र का जन्मदिन का केक आया था। इसके साथ ही शराब की बोतलों में से भी नमूने भरे गए हैं। यह भी अभी स्पष्ट नहीं है कि वह कौन सी महिला मित्र है जिसका जन्मदिन था। इसके लिए पुलिस अस्पताल में भर्ती दोनों महिलाओं के होश में आने का इंतजार कर रही है।


जहरीली शराब पर भी गया है शक
अभी बिहार में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस इसको लेकर भी जांच करने की बात कह रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक संभव है शराब जहरीली न हो लेकिन उसे जहरीला बना दिया गया हो। यह सभी बातें जांच में जाहिर हो पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed