फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram: Woman sitting in wheelchair was stopped by restaurant owners system swung into action after tweet

गुरुग्राम: व्हीलचेयर पर बैठी महिला को रेस्टोरेंट वालों ने अंदर जाने से रोका, ट्वीट के बाद हरकत में आया सिस्टम

Sun, 13 Feb 2022 01:40 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 13 Feb 2022 01:40 PM IST
सार

दिल्ली निवासी एक दिव्यांग महिला 11 फरवरी की रात को एक नामी रेस्टोरेंट में गई थीं। उनके दोस्त के बड़े भाई ने चार लोगों के लिए एक टेबल मांगी, जिस पर रेस्तरां के कर्मचारी ने व्हीलचेयर अंदर ले जाने से मना करते हुए कहा कि इससे अन्य ग्राहक असहज महसूस करेंगे।

विज्ञापन
Gurugram: Woman sitting in wheelchair was stopped by restaurant owners system swung into action after tweet
गुरुग्राम के नामी रेस्तरां ने दिव्यांग महिला को प्रवेश देने से कर दिया मना - फोटो : ट्विटर

विस्तार

दिल्ली निवासी दिव्यांग महिला शुक्रवार को अपने दोस्त व परिवार के साथ एक नामी रेस्टोंरेंट में पहुंची, जहां पर उसे व्हीलचेयर के साथ अंदर जाने से मना कर दिया गया। कर्मचारी का कहना था कि व्यहीलचेयर अंदर जाने से अन्य लोग अहसहज महसूस करेंगे। इससे नाराज महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वाकया ट्वीट कर दिया। इसके बाद कमिश्नरी की पुलिस ने रिट्वीट कर उससे शिकायत मांगी है और छानबीन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन


रेस्टोंरेंट फाउंडेशन की ओर से भी इस मामले में माफी मांगते हुए पूरे प्रकरण की अपने स्तर पर जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है। डीसीपी पूर्वी मकसूद अहमद का कहना है कि महिला को रीट्वीट कर कहा गया है कि वह अपनी शिकायत दे, जिस पर आगे की कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन

स्पष्ट कहा- व्हीलचेयर नहीं जाएगी अंदर

दिल्ली निवासी एक दिव्यांग महिला 11 फरवरी की रात को अपने दोस्त और उसके परिवार के साथ गुरुग्राम के एक नामी रेस्टोरेंट में गई थीं। काफी समय के बाद वह घर से बाहर निकलीं थीं। उनके दोस्त के बड़े भाई ने चार लोगों के लिए एक टेबल मांगी। डेस्क पर तैनात कर्मचारियों ने उनकी बात को नजरंदाज कर दिया। तीसरी बार जब उन्होंने पूछा तो कर्मचारियों ने जवाब दे दिया कि व्हीलचेयर अंदर नहीं जाएगी। महिला के साथ मौजूद लोगों ने कहा कि वह इसका प्रबंध कर लेंगे, बस एक टेबल बुक करें।

बाहर मेज लगाने का दिया विकल्प

इसके बाद रेस्टोरेंट कर्मियों ने जो कुछ कहा उसने कुछ देर के लिए सबको चौंका दिया। कर्मचारी ने कहा कि अंदर ग्राहक परेशान होंगे। ये कह कर उसने प्रवेश देने से मना कर दिया। काफी देर इस पर गहमागहमी हुई तो कर्मचारी ने बाहर एक टेबल लगाने के लिए कहा। बाहर बैठना हास्यास्पद था। ठंड हो रही थी और वह ठंड में ज्यादा देर तक बाहर नहीं बैठ सकती थीं। इससे उनके शरीर में ऐंठन हो जाती है। यह सचमुच उनके लिए असुरक्षित था। उनका सवाल है कि वह उन्हें बाहर ही क्यों बैठाना चाहते थे, बाकी सब से अलग। इसी पर महिला ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए ट्वीट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed