फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram University has released the registration dates for pharmacy courses.

Gurugram News: गुरुग्राम विवि ने फार्मेसी कोर्स के रजिस्ट्रेशन की तारीखें की जारी

Fri, 30 Oct 2026 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Gurugram University has released the registration dates for pharmacy courses.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.फार्मेसी कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन रिटर्न जमा कराने का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी योग्य विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन रिटर्न निर्धारित फॉर्मेट में जमा कराने होंगे। इसके साथ जरूरी दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की सत्यापित कॉपी भी लगानी होगी। आदेश में बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन रिटर्न की हार्ड कॉपी ए-3 पेपर पर निर्धारित फॉर्मेट में तैयार कर यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रेशन ब्रांच में 18 नवंबर 2026 तक जमा करानी होगी। इसके लिए कोई विलंब शुल्क नहीं लगेगा।


वहीं, लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन रिटर्न जमा कराने वाले विद्यार्थियों को दाखिले की तारीख से 21 दिन के अंदर दस्तावेज जमा कराने होंगे। इसके बाद नियमों के अनुसार लेट फीस देनी होगी। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्रेशन रिटर्न की हार्ड कॉपी कंप्यूटर से टाइप की हुई होनी चाहिए। हाथ से भरे हुए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्धारित फीस ऑनलाइन समर्थ पोर्टल के माध्यम से जमा करनी होगी। किसी अन्य माध्यम से फीस स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed