{"_id":"6ae311adf3a01595f601b6bf","slug":"gurugram-uber-driver-arrested-for-allegedly-misbehaving-with-woman-passenger-and-threatening-to-kill-her-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैब ड्राइवर ने की बदसलूकी: गाड़ी लॉक कर पकड़ा महिला का हाथ, सामान निकालने से रोका, दी ये धमकी; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैब ड्राइवर ने की बदसलूकी: गाड़ी लॉक कर पकड़ा महिला का हाथ, सामान निकालने से रोका, दी ये धमकी; पूरी कहानी
Thu, 29 Oct 2026 03:31 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:31 PM IST
सार
गुरुग्राम में किराये के विवाद में ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि ड्राइवर ने गाड़ी लॉक कर महिला का हाथ पकड़ लिया। साथ ही सामान निकालने से रोका। आरोप है कि आरोपी ने महिला यात्री को जान से मारने की धमकी भी दी। उबर ने चालक का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Gurugram Uber Driver
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम स्थित अपने घर पहुंची एक महिला पैसेंजर के साथ उबर कैब ड्राइवर द्वारा बदसलूकी करने, जबरन ज्यादा किराया वसूलने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी आपबीती साझा की, जिसके बाद उबर कंपनी और गुरुग्राम पुलिस एक्शन में आई है। उबर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है।

Trending Videos
पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर स्वत: संज्ञान लेकर पालम विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पालम विहार थाना और अपराध शाखा सेक्टर-39 की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 26 साल के यासिर के तौर पर हुई, वह नूंह जिले के घासेड़ा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
625 की जगह मांगे 1479
महिला ने बताया कि उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम स्थित अपने घर जाने के लिए उबर एप से कैब बुक की थी। बुकिंग के समय उबर एप पर यात्रा का अनुमानित किराया करीब 625 रुपये दिखाया गया था। सफर खत्म होने पर ड्राइवर ने कथित तौर पर धोखाधड़ी करते हुए रैपिडो एप का स्क्रीनशॉट दिखाया और महिला से 1479 रुपये की मांग की। महिला ने जब एप का वास्तविक किराया 625 चुकाया, तो ड्राइवर ने विवाद शुरू कर दिया।

गाड़ी लॉक की, सामान निकालने से रोका और हाथ पकड़ा
महिला ने आरोप लगाया कि तय किराया देने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी को अंदर से लॉक कर दिया और बाकी पैसे दिए बिना सामान निकालने से रोक दिया। जब महिला ने अपना सामान लेने का प्रयास किया, तो ड्राइवर ने कथित तौर पर जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और खिड़की के शीशे बंद कर दिए। महिला किसी तरह अपनी जान और सामान बचाकर घर के अंदर भागी, लेकिन ड्राइवर ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा।

घर में घुसने की कोशिश की
महिला का कहना है कि जब वह घर के अंदर पहुंचकर दरवाजा बंद कर चुकी थी, तब भी ड्राइवर कथित तौर पर गेट पर चढ़ने लगा। उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट पर हुई।

संकट के समय फेल हुआ उबर का सेफ्टी फीचर
महिला ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में उबर के सुरक्षा दावों की पोल भी खोली है। उन्होंने बताया कि जब ड्राइवर उनके साथ बदसलूकी कर रहा था, तब उन्होंने उबर एप पर मौजूद सुरक्षा सहायता (सेफ्टी असिंसटेंट) से संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि, आपातकालीन स्थिति में उन्हें एप पर सुरक्षा सहायता का विकल्प ही नहीं मिला, जिससे कैब कंपनियों के सुरक्षा दावों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने उबर प्लेटफॉर्म पर अपनी आईडी जमील जाहिद खान के नाम से बनाई हुई थी। आरोपी से गहनता से और विस्तार से पूछताछ की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस महिला सुरक्षा के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है। महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले हर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता, गुरुग्राम