फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Two snake charmer arrested for extorting money and snatching bracelets by showing fear of snakes

गुरुग्राम: सांप का डर दिखाकर पैसे ऐंठने व कंगन छीनने वाले दो सपेरे गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2022 07:51 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 29 Apr 2022 07:51 AM IST
सार

आरोपी महिलाओं को ही निशाना बनाते थे। वे रुपये मांगते थे और नहीं देने पर सांप निकाल लेते थे, जिसके बाद वे महिलाओं से रुपये और कंगन लूटकर भाग जाते थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Gurugram Two snake charmer arrested for extorting money and snatching bracelets by showing fear of snakes
सांप दिखाकर लूटने वाले सपेरे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में पिछले काफी समय से सपेरा गिरोह सक्रिय है, जो सांप का डर दिखाकर महिलाओं से पैसे व कंगन छीनकर भाग जाते हैं। पुलिस ने ऐसे ही दो आरोपियों को ग्वाल पहाड़ी से गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सेक्टर-53 इलाके में महिला के हाथ से कंगन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बीते बुधवार को सेक्टर-53 थाने में स्थानीय निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि सुबह करीब 08:30 बजे वह सेक्टर-54 में स्थित एक कॉफी हाउस गई थी। गाड़ी पार्क करके जब वह नीचे उतरी तभी गेरुआ वस्त्र पहने एक व्यक्ति हाथ में सांप लिए आया और एकदम कार के दरवाजे को रोककर खड़ा हो गया और पैसे मांगने लगा। इस पर महिला ने उसे 100 रुपये का नोट दे दिया।

विज्ञापन

थोड़ी देर में दूसरा भी आया

इसके बाद ऐसा ही एक और व्यक्ति आ गया। उसने भी पैसे मांगे लेकिन इस बार महिला ने पैसे देने से मना कर दिया। महिला कुछ समझ पाती कि आरोपी सांप को आगे कर उसके हाथ से सोने का कंगन छीनकर फरार हो गए। महिला के मुताबिक आरोपियों के हाथों में सांपों को देखकर वह काफी घबरा गई थी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-53 थाना पुलिस ने वारदात के कुछ समय बाद ही ग्वाल पहाड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के रहने वाले हैं आरोपी

आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी रोहित नाथ व फरमान नाथ के रूप में की गई है। इनके पास से 2 सांप व छीने गए सोने के 2 कंगन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed