{"_id":"6050aa1c8ebc3ec89b7f65cb","slug":"gurugram-traffic-with-the-help-of-home-guards-gurgaon-news-noi571595160","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड के सहारे संभाला जा रहा गुरुग्राम का ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड के सहारे संभाला जा रहा गुरुग्राम का ट्रैफिक
विज्ञापन
अग्रवाल धर्मशाला चौक पर ट्रैफिक को संभालता हुआ होमगार्ड का जवान।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम (प्रवीन कुमार)। गुरुग्राम महानगर की सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक होने पर यातायात पुलिसकर्मी सुबह से सायं तक जूझते रहते हैं। हालांकि पुलिसकर्मियों की सहायता के लिए होमगार्ड की तैनाती भी की गई है। बावजूद इसके चौक-चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश नहीं है। क्योंकि शहर के चौक पर जरूरत के हिसाब से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या नहीं हैै।
ट्रैफिक पुलिस कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पुलिस अधिकारियों, इंस्पेक्टर सहित लगभग 450 ट्रैफिक स्टाफ है। अधिकारियों सहित ट्रैफिक कार्यालय में रहने वाले स्टाफ को कम किया जाए तो लगभग 400 पुलिसकर्मी बचते हैं। जिनमें से लगभग 100 पुलिसकर्मी राइडर पर तैनात हैं और 98 चौक पर लगभग 100 एसआई व एएसआई को तैनात किया गया है। वहीं कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी साप्ताहिक अवकाश या अन्य अवकाश पर होने के चलते लगभग 180 ट्रैफिक पुलिसकर्मी ही बचते हैं। कई व्यस्त चौक पर जेडओ, एसआई, एएसआई के साथ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाती है। ऐसे में कई चौक पर सिर्फ एक एसआई या एएसआई की ही ड्यूटी होती है, लेकिन अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण वह अकेला पूरे दिन ट्रैैफिक समस्या से जूझता रहता है।
कई चौक पर सिर्फ एक पुलिसकर्मी की तैनाती
शहर के कई चौक-चौराहों पर एक-एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ही तैनात किया गया है, जिसमें जेडओ, एसआई और एएसआई शामिल हैं। ऐसे में वह नियम तोड़ने वाले चालकों के चालान काटने या वाहन चालकों के दस्तावेज जांचने में ही व्यस्त होता है और पूरी ट्रैफिक व्यवस्था होमगार्ड कर्मियों के हाथों में होती है। वहीं, कई बार वाहन चालक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के मौके पर मौजूद नहीं होने के कारण होमगार्ड से उलझ जाते हैं। ऐसे में एक पुलिसकर्मी चालान काटने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था और वाहन चालकों से जूझता रहता है। ऐसे में चौक-चौराहों पर एसआई व एएसआई के साथ अन्य ट्रैैफिक पुलिसकर्मी हेडकांस्टेबल या कांस्टेबल की तैनाती होनी चाहिए, ताकि सभी चौक-चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधर सके।
विज्ञापन
होमगार्ड ही संभाल रहे चौक-चौराहों पर मोर्चा
शहर के 98 चौक-चौराहों पर 500 होमगार्ड कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जोकि ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करते हैं। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस में कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण अधिकतर चौक-चौराहों पर होमगार्ड ही मोर्चा संभालते दिखाई देते हैं।
होमगार्ड रेडलाइट जंप करने वालों को रोकने, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से रोकने, ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर निगरानी रखते हैं। ऐसे में देखा जाए तो गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस होमगार्ड कर्मियों के सहारे ही शहर की व्यवस्था संभाल रही है।
जरूरत के हिसाब से चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की हुई है औैर होमगार्ड कर्मी ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अच्छा कार्य कर रहे हैं। जिस चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जरूरत होती है, वहां पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी को भी भेजा जाता है।
- डीके भारद्वाज, डीसीपी ट्रैफिक पुलिस, गुरुग्राम।