{"_id":"621cce1b2e3ed2445c442544","slug":"gurugram-swiggy-worker-freind-kidnaaped-him-to-take-revenge-gurgaon-news-noi6347187160","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बदला लेने के लिए दोस्त ने कराया था युवक का अपहरण, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बदला लेने के लिए दोस्त ने कराया था युवक का अपहरण, छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले स्वीगी में काम करने वाले युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से पांच को जेल भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी को रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार दो दिन पहले पींटू उर्फ जेपी को युवकों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण करने के बाद आरोपी उसे राजस्थान लेकर गए थे। वहां पर बदला लेने की साजिश रच रहे थे कि उसी समय गुरुग्राम पुलिस भी अपहरणकर्ताओं के पास पहुंच गई और मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि छठे आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान राजस्थान निवासी लोकेश, राजस्थान निवासी छोटू, राजस्थान निवासी देवीराम, राजस्थान निवासी रिंकू, राजस्थान निवासी धर्मेंद्र और राजस्थान निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने डिलीवरी बॉय के दोस्त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-65 थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
मूलरूप से राजस्थान निवासी रोहित मीणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कमरे में वह, दोस्त पिंटू और विकास के साथ रहते हैं। शनिवार देर रात को कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही चार से पांच युवक डंडे लेकर अंदर आ गए, जबकि दो अपहरणकर्ताओं को राजस्थान निवासी लोकेश व छोटू को जानता था। जिनसे शनिवार को पिंटू की कहासुनी हुई थी। वह बात करने के बहाने पिंटू को कमरे से बाहर ले गए और जबरन बाइक से लेकर फरार हो गए। उसके बाद सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने रोहित की शिकायत पर मामला दर्ज किया।