फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram student beaten for mocking a girl and boy who standing together as brother and sister

गुरुग्राम: साथ खड़े छात्र-छात्रा को भाई-बहन कहना पड़ा महंगा, लड़की के दोस्तों ने कर दिया बुरा हाल

Fri, 08 Apr 2022 11:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 08 Apr 2022 11:07 AM IST
सार

मारपीट में घायल दीपक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने घायल छात्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Gurugram student beaten for mocking a girl and boy who standing together as brother and sister
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम में ट्यूशन में छात्र के साथ खड़ी छात्रा को मजाक में भाई-बहन कहना एक अन्य छात्र को महंगा पड़ गया। छात्रा के दोस्तों ने मजाक करने वाले छात्र को रास्ते में रोक कर पीटा। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। 

विज्ञापन


न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने पांच के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शिकायत सेक्टर-10ए में रहने वाले 12वीं के छात्र दीपक ने दी है। वह शक्ति पार्क स्थित स्कूल में पढ़ता है। उसके साथ गांधी नगर निवासी दोस्त आशीष भी पढ़ता है। दोनों ट्यूशन भी साथ कोमल मैडम के पास पढ़ने जाते हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि 2 अप्रैल को आशीष ने वहीं ट्यूशन पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा और उसके साथ मौजूद 9वीं क्लास के छात्र के साथ मजाक किया था। लड़की व लड़के को मजाक में आशीष ने कहा कि तुम दोनों भाई-बहन हो क्या। आरोप है कि इतनी सी बात पर बहस हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी छात्रों के हाथ में हथियार भी था

10वीं की छात्रा के साथ बहस में आशीष का साथ एक अन्य छात्रा ने दिया। आरोप है कि मंगलवार 5 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे दीपक और आशीष ट्यूशन जा रहे थे। रास्ते में 4-5 युवकों  ने उसे रोक लिया और पीटने लगे। उनमें से एक के हाथ में तेजधार हथियार था।


तेजधार हथियार से आशीष पर वार किया तो दीपक ने दोस्त को बचाने के लिए अपना हाथ आगे कर दिया। उसके बांए हाथ पर हथियार का वार लगा और खून बहने लगा। अज्ञात 4-5 युवक वहां से भाग गए।


ट्यूशन पढ़ाने वाली मैडम और अन्य छात्र भी वहां पहुंचे लेकिन तब तक मारपीट करने वाले जा चुके थे। घायल दीपक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने घायल छात्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed