{"_id":"626f86ed6c05c559a337cd4f","slug":"gurugram-sohna-expressway-school-bus-hits-tractor-all-students-boarding-in-bus-safe-bus-driver-badly-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सोहना एक्सप्रेसवे पर स्कूल बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, भीषण हादसे में बाल-बाल बचे मासूम, चालक बुरी तरह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सोहना एक्सप्रेसवे पर स्कूल बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, भीषण हादसे में बाल-बाल बचे मासूम, चालक बुरी तरह घायल
Mon, 02 May 2022 12:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 02 May 2022 12:55 PM IST
सार
गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय स्कूल बस में दर्जनों छोटे-छोटे मासूम बच्चे बैठे हुए थे, जिनमें से किसी को भी चोट नहीं आई।
विज्ञापन
जीडी गोयनका स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में सुबह-सुबह तेज रफ्तार की वजह से एक निजी स्कूल की बस ने सड़क पर चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूल बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय स्कूल बस में दर्जनों छोटे-छोटे मासूम बच्चे बैठे हुए थे, जिनमें से किसी को भी चोट नहीं आई। हालांकि इस हादसे में स्कूल बस के ड्राइवर को चोट आई है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है।
घटना सुबह तकरीबन 8:15 बजे सोहना रोड पर सोहना एक्सप्रेसवे के पास हुई। जिस समय जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी की बस जीडी गोयनका वर्ल्ड स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी उसी दौरान एक्सप्रेस वे पर सामने चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई है।