{"_id":"5eb39132f5798710ac6b5e24","slug":"gurugram-scert-started-a-sms-campaign-after-online-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: ऑनलाइन शिक्षा के बाद एससीईआरटी ने शुरु किया एसएमएस कैंपेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: ऑनलाइन शिक्षा के बाद एससीईआरटी ने शुरु किया एसएमएस कैंपेन
Thu, 07 May 2020 11:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 07 May 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
online education सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कीपैड फोन पर भी बच्चे करेंगे पढ़ाई
विज्ञापन
घर से पढ़ाओं कैंपेन के तहत शिक्षा विभाग ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से शिक्षा के स्तर को बनाए रखने का प्रयास लगातार कर रहा है, लेकिन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों के पास स्मार्ट फोन, टीबी, इंटरनेट या अन्य माध्यम न होने की वजह से यह शिक्षा कुछ प्रतिशत छात्रों तक ही रुक गई है। बचे हुए छात्र इस शिक्षा से अछूते नजर आए हैं।
ऐसे में इन छात्रों को लॉकडाउन में शिक्षित करने के लिए एससीईआरटी एसएमएस कैंपेन की शुरुआत कर रहा है। जिसमें इन छात्रों के अभिभावकों के सामान्य फोन यानि कीपैड फोन पर एसएमएस के माध्यम से छोटा संदेश भेजकर बड़ा ज्ञान देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा के स्तर को बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग ने किया प्रयास
एससीईआरटी से सुरेंद्र सिंह संधू ने बताया कि प्रथम एनजीओ के साथ मिलकर यह कार्य शुरु किया जाएगा। इससे पहले यह संस्था कई अन्य प्रदेश व जिलों में इस कैंपेन की शुरुआत कर चुकी है। अगले सप्ताह से इसे लागू किया जाएगा। इस कैंपेन की मदद से प्रत्येक छात्र तक पहुंच बनाना आसान होगा। इस माध्यम से छात्रों में गणना, जीवन कौशल से जुड़ा हुआ ज्ञान बढ़ाने में मदद मिलेगी। स्मार्ट फोन, इंटरनेट और टीबी जैसे संसाधन न होने पर अभिभावकों में हताशा नजर आई है। लेकिन इस कैंपेन के माध्यम से जरुरतमंद परिवार के बच्चे भी स्कूलों के बंद होने पर शिक्षा से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
शिक्षण सामग्री को देना होगा छोटा स्वरुप
एसएमएस कैंपेन के तहत शिक्षकों के लिए यह एक टास्क की तरह होगा। क्योंकि एसएमएस में सीमित शब्दों में संदेश को भेजा जा सकता है। ऐसे में शिक्षकों को प्रत्येक विषय की शिक्षण सामग्री को छोटा रुप देना होगा। इसके साथ ही प्रत्येक छात्र से उससे जुड़े सवालों को पूछने के लिए लगातार कॉल पर जुड़ना होगा।