फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram ranks first after 13% vaccination across the state

प्रदेश भर का 13 फीसदी टीकाकरण कर गुरुग्राम पहले पायदान पर

Thu, 23 Sep 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gurugram ranks first after 13% vaccination across the state
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में स्थिति सुधरने के साथ ही गुरुग्राम के रिकवरी रेट में सुधार होने लगा था। हालत यह है कि रिकवरी रेट के साथ ही टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम प्रदेश में पहले पायदान पर बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश भर में टीकाकरण का 13 फीसदी गुरुग्राम के हिस्से में है। जिले में अब तक 29 लाख 65193 डोज लग चुकी है, जबकि इस सूची में फरीदाबाद दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फरीदाबाद में अब 20 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई हैं जबकि तीसरे स्थान पर अंबाला है, जहां 12 लाख 66 हजार से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। इसी क्रम में टीकाकरण के लिए चल रहे महाअभियान के तहत शुक्रवार को भी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 46 टीकाकरण केंद्रों पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। इन केंद्रों में 41 पर कोवीशील्ड की पहली व दूसरी तथा 5 केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, सेक्टर 31 पॉलीक्लीनिक में स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

आज इन केंद्रों पर कोवैक्सीन लगेगी
सामुदायिक केंद्र चौमा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बादशाहपुर, तिगरा व मानेसर व हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। यहां टीके के 200-200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा, नौकरी के लिए विदेश जाने के लिए चयनित नागरिक सेक्टर 31 पॉलीक्लीनिक केंद्र में जाकर कोवीशील्ड की दूसरी डोज लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ दूसरी डोज के लिए ऑनलाइन स्लॉट
सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी, जिसके 100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों पर कोवीशिल्ड की पहली या दूसरी डोज लगवा सकते हैं। शुक्रवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑनलाइन पंजीकरण के तहत कोवीशील्ड की सिर्फ दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए 3800 स्लॉट आरक्षित रहेंगे। वहीं, पहली व दूसरी डोज के तौर पर कुल 12850 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।

जिले के अस्पतालों में महज 4 मरीज उपचाराधीन
कोरोना संक्रमण के मामले में जिले की स्थिति काफी बेहतर है। किरीब 40 लाख की आबादी वाले जिले के अस्पतालों में महज 4 कोरोना मरीज ही उपचाराधीन हैं। वहीं, रिकवरी रेट के मामले में भी गुुरुग्राम 99.47 फीसदी के साथ प्रदेश में पहले पायदान पर बना हुआ है। 99.27 फीसदी रिकवरी रेट के साथ फरीदाबाद दूसरे स्थान पर है। इसी के साथ जिले में कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 36 रह गई है। कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ने वालों का सिलसिला अब पूरी तरह थम गया हैै। बृहस्पतिवार को जिले में 3284 लोगों को टीके की पहली व 5284 को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed