{"_id":"6ac8d553b9185fab8a027c48","slug":"gurugram-police-raised-awareness-among-women-and-students-about-new-laws-and-cybercrime-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103705-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने महिलाओं-छात्रों को नए कानूनों, साइबर अपराध पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने महिलाओं-छात्रों को नए कानूनों, साइबर अपराध पर किया जागरूक
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिलाओं एवं विद्यार्थियों को नए कानूनों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और न
-सिलोखरा के सरकारी स्कूल और डीएलएफ फेज-3 की कंपनी में आयोजित हुए कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने महिलाओं और विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए। ये कार्यक्रम गांव सिलोखरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय और डीएलएफ साइबर सिटी फेज-3 स्थित एटकिन्स रियेलिस प्राइवेट लिमिटेड में हुए।
पुलिस टीम ने एक जुलाई 2024 से लागू नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। महिलाओं के विरुद्ध अपराध, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया। लोगों को साइबर स्टॉकिंग, साइबर मॉर्फिंग और ऑनलाइन मनी ट्रांसफर धोखाधड़ी से बचने के उपाय समझाए गए। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई।
बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर जोर-
पुलिस टीम ने बच्चों को किसी भी तरह के शोषण या अनुचित व्यवहार की जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनकर उन्हें कानूनी मार्गदर्शन भी दिया गया।
विज्ञापन
डायल-112 की दी जानकारी-
कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन डायल-112 के बारे में बताया गया। पुलिस ने कहा कि आपात स्थिति में इस नंबर पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है। लोगों से किसी भी अपराध की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने और सुरक्षित समाज बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।