फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Police arrested Lady Dawn Twinkle, wife of gangster Amit Dagar

Lady Dawn Twinkle: गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी खांडसा अनाज मंडी में चलाती थी अपना एकाधिकार... ऐसे पकड़ में आई

Sun, 16 Jul 2023 08:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Jul 2023 08:15 AM IST
सार

गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। गैंगस्टर की पत्नी के कहने पर मंडी के आढ़ती और अन्य लोग फल व सब्जी व्यापारियों को ऊंचे दाम पर ही सब्जियां बेचते थे। ताकि लेडी डॉन इन सब्जी विक्रेताओं और आढ़तियों से उगाही कर सके।

विज्ञापन
Gurugram Police arrested Lady Dawn Twinkle, wife of gangster Amit Dagar
पुलिस की गिरफ्त में लेडी डॉन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-10 की अपराध शाखा की टीम ने अवैध वसूली करने की मास्टर माइंड  गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी लेडी डॉन ट्विंकल को भोंडसी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। ट्विंकल पर आरोप है कि वह खांडसा अनाज मंडी में अपना एकाधिकार चलाती थी।
विज्ञापन


गैंगस्टर की पत्नी के कहने पर मंडी के आढ़ती और अन्य लोग फल व सब्जी व्यापारियों को ऊंचे दाम पर ही सब्जियां बेचते थे। ताकि लेडी डॉन इन सब्जी विक्रेताओं और आढ़तियों से उगाही कर सके। लेडी डॉन वर्तमान में गैंगस्टर कौशल चौधरी का गैंग ऑपरेट कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


एसीपी अपराध वरुण दहिया के अनुसार शिवाजी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर कौशल तथा अमित डागर के नाम पर 5-6 व्यक्तियों द्वारा खांडसा मंडी में दुकानदारों से अवैध वसूली की जा रही है। वहीं पॉलिथिन ऊंचे दामों पर बेचने तथा सब्जियों व फलों के दामों को अपने हिसाब से तय करने की जानकारी मिली। अवैध वसूली किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 15 माह पहले इस संदर्भ में शिवाजी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। इसके बाद सेक्टर-10 अपराध शाखा की टीम ने अवैध वसूली करने की मुख्य आरोपी गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी लेडी डॉन ट्विंकल को भोंडसी से गिरफ्तार किया।
 

अब तक की जांच में सामने आया है कि यह उगाही करने के लिए आढ़तियों को धमकी देती थी। जो आढ़ती इसके अनुसार फल-सब्जियों के दाम तय नहीं करता था उसे यह अपने गुर्गों के माध्यम से धमकी दिलाती थी। सब्जियों के दाम ऊंचे कराने का मकसद आढ़तियों से अधिक से अधिक उगाही करना था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। - वरुण दहिया एसीपी अपराध
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed