{"_id":"64b358a7a6caf998540b4dbf","slug":"gurugram-police-arrested-lady-dawn-twinkle-wife-of-gangster-amit-dagar-2023-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lady Dawn Twinkle: गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी खांडसा अनाज मंडी में चलाती थी अपना एकाधिकार... ऐसे पकड़ में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lady Dawn Twinkle: गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी खांडसा अनाज मंडी में चलाती थी अपना एकाधिकार... ऐसे पकड़ में आई
Sun, 16 Jul 2023 08:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Jul 2023 08:15 AM IST
सार
गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। गैंगस्टर की पत्नी के कहने पर मंडी के आढ़ती और अन्य लोग फल व सब्जी व्यापारियों को ऊंचे दाम पर ही सब्जियां बेचते थे। ताकि लेडी डॉन इन सब्जी विक्रेताओं और आढ़तियों से उगाही कर सके।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लेडी डॉन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-10 की अपराध शाखा की टीम ने अवैध वसूली करने की मास्टर माइंड गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी लेडी डॉन ट्विंकल को भोंडसी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। ट्विंकल पर आरोप है कि वह खांडसा अनाज मंडी में अपना एकाधिकार चलाती थी।
गैंगस्टर की पत्नी के कहने पर मंडी के आढ़ती और अन्य लोग फल व सब्जी व्यापारियों को ऊंचे दाम पर ही सब्जियां बेचते थे। ताकि लेडी डॉन इन सब्जी विक्रेताओं और आढ़तियों से उगाही कर सके। लेडी डॉन वर्तमान में गैंगस्टर कौशल चौधरी का गैंग ऑपरेट कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
एसीपी अपराध वरुण दहिया के अनुसार शिवाजी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर कौशल तथा अमित डागर के नाम पर 5-6 व्यक्तियों द्वारा खांडसा मंडी में दुकानदारों से अवैध वसूली की जा रही है। वहीं पॉलिथिन ऊंचे दामों पर बेचने तथा सब्जियों व फलों के दामों को अपने हिसाब से तय करने की जानकारी मिली। अवैध वसूली किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
करीब 15 माह पहले इस संदर्भ में शिवाजी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। इसके बाद सेक्टर-10 अपराध शाखा की टीम ने अवैध वसूली करने की मुख्य आरोपी गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी लेडी डॉन ट्विंकल को भोंडसी से गिरफ्तार किया।

अब तक की जांच में सामने आया है कि यह उगाही करने के लिए आढ़तियों को धमकी देती थी। जो आढ़ती इसके अनुसार फल-सब्जियों के दाम तय नहीं करता था उसे यह अपने गुर्गों के माध्यम से धमकी दिलाती थी। सब्जियों के दाम ऊंचे कराने का मकसद आढ़तियों से अधिक से अधिक उगाही करना था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। - वरुण दहिया एसीपी अपराध