{"_id":"6713f20c028f646e530b4330","slug":"gurugram-pataudi-rewari-highway-will-be-gifted-in-the-new-year-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-41951-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नए साल में मिलेगी गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नए साल में मिलेगी गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे की सौगात
विज्ञापन
कई जगहों पर बचा हुआ है कार्य, एक खंड को दिसंबर तक शुरू करने तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे की सौगात लोगों को नए साल में मिलने की उम्मीद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की वजीरपुर से रेवाड़ी खंड को दिसंबर तक शुरू करने की योजना है। हालांकि, इसमें भी देरी संभव है। वहीं, द्वारका एक्सप्रेसवे से वजीरपुर तक मार्च-2025 तक खोलने की तैयारी है। करीब 900 करोड़ की लागत से 46 किलोमीटर लंबे गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे का लगभग 85 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बीच में हाईटेंशन लाइन और अन्य कार्य जुड़ने से परियोजना में देरी हो रही है।
गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राजमार्ग परियोजना का शुभारंभ साल 2018 में किया गया था। चार-लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग को पहले दिसंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में केस होने समेत अन्य कारणों से परियोजना में देर होती गई। स्वीकृत परियोजना में कई जगहों पर अंडरपास का भी निर्माण बाद में शामिल किया गया। इससे कार्य पूरा होने में और देरी हो गई। हालांकि एनएचएआई इसे शुरू करने की कई डेट लाइन दे चुका है। एनएचएआई की वजीरपुर से रेवाड़ी खंड को दिसंबर तक शुरू करने की योजना है लेकिन ऐसा होना संभव नहीं दिख रहा है। कई जगहों पर अंडरपास के कार्य अधूरे और सड़कों से जुड़ाव कार्य नहीं हो पाए हैं। 46 किलोमीटर के इस हाईवे पर 20 अंडरपास व फ्लाईओवर हैं।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि हाईवे दो सेक्शन में बन रहा है। वजीरपुर से रेवाड़ी सेक्शन को दिसंबर तक खोला जाना है। गुरुग्राम से वजीराबाद का सेक्शन मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अब पूरा हाईवे अगले साल तक शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बीच में कई जगहों पर अंडरपास और संपर्क मार्ग से जोड़ा जाना है।
विज्ञापन
रेवाड़ी, नारनौल व राजस्थान जाने वालों को राहत
अभी दिल्ली से रेवाड़ी व नारनौल जाने वालों को नेशनल हाईवे 48 से होकर जाना पड़ता है। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे बनने से पटौदी क्षेत्र के लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी। वहीं, नारनौल, रेवाड़ी और कोटपूतली राजस्थान जाने वाले वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे या हीरो हाेंडा से रेवाड़ी हाईवे का प्रयोग कर सकेंगे। इससे एनएच-48 पर वाहनों पर दबाव कम होगा।
द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा रेवाड़ी हाईवे
एनएचएआई की ओर से द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने के लिए 180 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए द्वारका एक्सप्रेसवे पर बैरिकेडिंग कर दी गई और पिलर्स बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई के अनुसार इसके बन जाने से दिल्ली की ओर से द्वारका एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन चालक सीधे एलिवेटेड रोड से रेवाड़ी हाईवे पर जाएंगे। वहीं, रेवाड़ी से आने वाले वाहन चालक सर्विस रोड से द्वारका एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे। परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे से वजीरपुर के छह किलोमीटर में कई जगहों पर हाईटेंशन तार हैं। ऐसे में उन्हें हटाने में भी देरी हो रही है। हाईवे बन जाने से इमानेसर, बिलासपुर और धारूहेड़ा जैसे औद्योगिक केंद्रों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।