फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram orange zone may be dangerous for city cituation are not yet concession

गुरुग्राम: ऑरेंज जोन शहर के लिए हो सकता है खतरनाक, अभी छूट मिलने लायक नहीं हैं हालात

Thu, 07 May 2020 02:33 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 07 May 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
gurugram orange zone may be dangerous for city cituation are not yet concession
रेड जोन, ऑरेंज जोन, ग्रीन जोन सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

शहर के लोगों का कहना है,अभी छूट मिलने लायक नहीं हैं हालात

विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन के तीसरे चरण में नई गाइडलाइन के अनुसार गुरुग्राम को ऑरेंज जोन घोषित कर दिया है, लेकिन शहर के लोगों को यह घोषणा रास नहीं आ रही है। लोगों का आरोप है कि शहर में आए दिन कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं। ऐसे में गुरुग्राम में लोगों को किसी भी प्रकार छूट देने मतलब शहर में कोरोना अपने और ज्यादा पैर पसार सकता है।
इसलिए सरकार को शहर को रेड जोन में ही रहने देना चाहिए। जिससे कोरोना के संक्रमण पर काबू पाया जा सके। लोगों ने कहा कि ऑरेंज जोन में सभी प्रकार छूट दी जा रही है। इस कारण सरकार को गुरुग्राम के लिए रेड जोन घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
सरकार ने अपने फायदे के लिए लोगों की जिंदगी दांव पर लगा दी है। गुरुग्राम में आए दिन कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ऑरेंज जोन में नाई की दुकान, बसें, टैक्सी आदि चलेंगी तो इनसे संक्रमण ज्यादा फैल सकता है। इसलिए सरकार का यह फैसला गलत है। - बनवारी लाल सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑरेंज जोन में बुजुर्ग और बच्चों को घर रहने के निर्देश दिए हैं, तो बाकी सदस्य घर से बाहर जाएंगे, तो क्या संक्रमण नहीं फैलेगा। सरकार को गुरुग्राम को फिलहाल रेड जोन में ही रखना चाहिए था। - बह्म प्रकाश

कैब में दो से ज्यादा लोग नहीं कर सकेंगे यात्रा
जिले के ऑरेंज जोन में आ जाने के बाद शहरवासियों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलेगा। रेड जोन में जहां साइकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, कैब और टैक्सी सेवा पर प्रतिबंध था, वहीं गुरुग्राम के ऑरेज जोन में आने पर इन सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। कैब और टैक्सी सेवा में ड्राइवर के साथ दो यात्रियों को ले जाने की अनुमति होगी।


लेकिन इस दौरान बसों के परिचालन पर रोक होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक और निर्माण के कार्य में रेड जोन वाली शर्तें रहेंगी जबकि 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ निजी कार्यालयों को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed