फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram News: Rs 50 lakh extortion sought in the name of Lawrence Bishnoi

सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी 50 लाख की रंगदारी, कहा- सभी को मार देंगे

Sun, 04 Sep 2022 09:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 04 Sep 2022 09:39 AM IST
सार

आरोपियों ने व्हाट्सएप्प कॉल करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और ऐसा न करने पर सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताते हुए रंगदारी मांगी है।

विज्ञापन
Gurugram News: Rs 50 lakh extortion sought in the name of Lawrence Bishnoi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखनगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से रेलवे का मुआवजा आने पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताते हुए रंगदारी मांगी है। पीड़ित की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूल रूप से गांव पातली निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जमीन रेलवे लाइन में फंसी थी जिसका उनकी पत्नी के खाते में 74,56,883 रुपये मुआवजा आया है। इसकी जानकारी जब से कर्मबीर को लगी है तब से वह और उसके बेटे दीपक व मोहित उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं और पैसे न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में बीते 29 अगस्त को भी आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी फेसबुक व इंस्टाग्राम पर भी पीड़ित की फोटो पर लाल क्रॉस कर उसे धमका रहे हैं। आरोपी पैसे न देने की स्थिति में सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed