फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram namaz issue hindu organisations again capture sector 37 ground do not allow namazi to offer prayer namazi ask these question after getting hurt

गुरुग्राम नमाज विवाद: सेक्टर-37 पर हिंदू संगठनों ने नहीं होने दी नमाज, नमाजियों ने पूछा ये सवाल

Fri, 10 Dec 2021 03:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Dec 2021 03:29 PM IST
सार

दोपहर में जुमे की नमाज के वक्त जब मौके पर चंद नमाजी पहुंचे तो हिंदू संगठनों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और वहां से भगा दिया। इस दौरान पुलिस बल वहां मौजूद रहा और किसी तरह की हिंसा सामने नहीं आई।

विज्ञापन
Gurugram namaz issue hindu organisations again capture sector 37 ground do not allow namazi to offer prayer namazi ask these question after getting hurt
गुरुग्राम सेक्टर 37 में नहीं हो सकी नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम शहर में सार्वजनिक जगहों पर जुमे की नमाज के विरोध के बीच आज फिर सेक्टर 37 नमाज के स्थल पर विरोध प्रदर्शन देखा गया। यह हालात काफी हद तक तनाव पूर्व रहे। दोपहर 12 बजे के बाद से ही सेक्टर 37 वाले नमाज स्थल पर दो दर्जन से अधिक हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता भारी संख्या में जुट गए थे। इन लोगों ने वहां पुष्प वर्षा व धार्मिक आयोजन किए।

विज्ञापन


दोपहर में जुमे की नमाज के वक्त जब मौके पर चंद नमाजी पहुंचे तो हिंदू संगठनों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और वहां से भगा दिया। इस घटना से आहत नमाजी सीना पीट-पीटकर पूछने लगे कि हमारे पूर्वजों ने इस देश के लिए कुछ नहीं किया क्या... जो हमें नमाज भी नहीं पड़ने दी जा रही।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस का इस घटना पर कोई बयान नहीं आया है। पुलिस ने पहले ही कहा था कि, शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस बल वहां मौजूद रहा और किसी तरह की हिंसा सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाज के लिए चिन्हित स्थलों पर तैनात रही पुलिस
नमाज के लिए चिन्हित सभी स्थलों पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। विभिन्न थाना पुलिस को इसके लिए पहले से ही निर्देशित कर दिया गया था। पिछले छह माह से शहर के सेक्टर-37, 47, सेक्टर-18 के पार्क व 12ए के स्थलों पर जुमे की नमाज को लेकर हिंदू संगठनों व स्थानीय लोगों द्वारा कड़ा विरोध जताया जा रहा है। 

बीते सप्ताह सिर्फ एक मुस्लिम संगठन से हुआ था हिंदू संघर्ष समिति का समझौता
सेक्टर-37 में पिछले दो सप्ताह से जुमे की नमाज हंगामे के बीच हो रही है। विगत जुमे को यहां विरोध व हंगामा कर रहे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को हिरासत में भी लिया गया था। इसके बाद इमाम संगठन, हिंदू संघर्ष समिति के साथ समझौता कर इस बात पर राजी हो गया कि वह केवल मस्जिद व वक्फ बोर्ड की मस्जिदों में ही नमाज अदा कराएंगे। 


वहीं गुरुग्राम मुस्लिम काउंसिल और मुस्लिम एकता मंच ने साफ कर दिया था कि वह पहले से तय सभी 37 स्थलों पर नमाज अदा करने जाएंगे। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन किसी भी टकराव की स्थिति से निपटने के लिए कमर कसी हुई थी। प्रशासन का लक्ष्य केवल शांति व्यवस्था बनाए रखना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed